{"_id":"5ff1f46f8ebc3e410e78cf7e","slug":"fire-kasganj-news-agr4748029137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा जलाकर मारने के उद्देश्य से झोपड़ी में आग लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा जलाकर मारने के उद्देश्य से झोपड़ी में आग लगाने का आरोप
विज्ञापन
पटियाली(कासगंज)। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव विजयनगर में एक झोंपड़ी में आग लग गई जिससे गृहस्थी का सामान जल गया। वहीं दो भैंसें भी झुलस गईं। पीड़ित ने गांव के ही दो नामजदों के खिलाफ परिवार को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
गांव विजयनगर निवासी ओमवीर सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। लिखा है कि वे शनिवार को परिवार सहित घर में सो रहे थे। इसी बीच उनकी झोंपड़ी में आग लग गई। आग की लपटों से परिजन जाग गए और झोंपड़ी से बाहर निकलकर जान बचाई।
जबकि झोंपड़ी में रखा सामान जलकर खाक हो गया है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि सहज काबू नहीं पाया जा सका। इस घटना में दो भैंसें भी झुलस गई हैं। ओमवीर ने आरोप लगाया है कि यह घटना गांव के ही दीपक, बादल पुत्रगण बालिस्टर एवं तेज सिंह पुत्र सूबेदार ने की है। क्योंकि यह लोग पहले से ही रंजिश मानते हैं। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
6 महीने पहले भी लगाई थी आग
पीड़ित ओमवीर ने पुलिस को बताया कि 6 माह पहले भी इन्हीं नामजदों ने अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर रंजिशन झोंपड़ी में आग लगा दी थी। तब 8 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। नामजदों से जानमाल का खतरा है।
वर्जन-
- तहरीर मिल गई है। संबंधित चौकी इंचार्ज को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - राजकुमार सिंह, थाना प्रभारी, सिकंदरपुर वैश्य।