फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire in truck after accident in etah

हादसे के बाद ट्रक में लगी आग, लोगों ने जान जोखिम में डालकर बचाई 3 की जिंदगी

Sat, 03 Feb 2018 08:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Sat, 03 Feb 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
fire in truck after accident in etah
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एटा में हाईवे से गुजर रहे दो ट्रकों में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद एक ट्रक में आग लग गई। आग से ट्रक और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने जान पर खेलकर ट्रक में फंसे तीन लोगों ‌की जान बचाई। 
विज्ञापन


इधर, हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक वाहनों का संचालन बंद रहा। 
विज्ञापन


थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव नगरिया समीप सुबह करीब साढ़े छह बजे आमने सामने से दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। भिडंत होने के बाद एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर नगरिया गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने ट्रक में फंसे बबलू पुत्र अब्दुल रव निवासी देवामऊ थाना कधई प्रतापगढ़, अखिलेश पुत्र जगदीश निवासी जमालपुर थाना बिल्होर कानपुर और दूसरे ट्रक के चालक मोहित पुत्र श्याम स्वरूप निवासी कटरा थाना एलाऊ मैनपुरी को बाहर निकाला। 

इसके बाद ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से अखिलेश को आगरा रेफर कर दिया गया।  इधर, आग से ट्रक में रखा प्लास्टिक और कॉस्मेटिक का सामान जलकर राख हो गया। 

सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। वहीं घटना के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे वाहनों का जाम लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed