फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire in shoe factory artisan scorched

Agra News: जूता कारखाने में लगी भीषण आग, कारीगर झुलसा

Thu, 02 Mar 2023 07:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Mar 2023 07:13 PM IST
सार

आग शार्ट सर्किट होने की वजह से लगी। जब आग लगी उस समय कारखाने में आधा दर्जन कारीगर काम कर रहे थे।
 

विज्ञापन
fire in shoe factory artisan scorched
जूता कारखाने में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के जगनेर रोड स्थित नगला शंकरलाल में मकान के अंदर चल रहे जूता कारखाने में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप  धारण कर लिया।
विज्ञापन

जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

जानकारी के मुताबिक दिनेश के घर में उसका एक रिश्तेदार जूता कारखाना चलाता है। गुरुवार करीब दोपहर 3:00 बजे घर से आग की लपटें उठने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जूता कारखाने के पास पहुंच गई। आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। करीब एक दर्जन ग्रामीणों ताराचंद, पवन, रंजीत, नीरज आदि लोगों ने समरसेबल के जरिए आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


 मौके पर थाना मलपुरा पुलिस प्रभारी तेजवीर सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए, जिसके बाद बाद मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस पूरे हादसे में लाखों रुपए का नुकसान की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही थी कारखाने में कार्य कर रहे करीब आधा दर्जन कारीगर सकुशल बच गए। फैक्ट्री में अंदर एक कंप्रेसर भी था जोकि फटने से बच गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं सुनील नाम का एक कारीगर मामूली झुलस गया है, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed