{"_id":"615b69f08ebc3e93ed007a9a","slug":"fire-in-plastic-pipe-factory-agra-city-news-agr5102927199","type":"story","status":"publish","title_hn":"एत्मादपुर में प्लास्टिक के पाईप की फैक्ट्री में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एत्मादपुर में प्लास्टिक के पाईप की फैक्ट्री में लगी आग
फैक्टरी से उठती आग की लपटें। संवाद
- फोटो : Agra Dehat
Link Copied
एत्मादपुर (आगरा)। बुढ़िया के ताल पर स्थित प्लास्टिक के पाइप की फैक्टरी में रविवार की रात तीन बजे अचानक आग लग गई। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। छह दमकलों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
बुढ़िया के ताल के पास पुराने रोड पर स्थित शार्थक पोलो प्लास्टिक प्रा. लिमिटेड ली फैक्टरी में पाइप बनाने का काम होता है। रविवार रात तीन बजे अचानक फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पुलिस और छह दमकल पहुंच गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर फैक्टरी मालिक निवासी जगजीत नगर राजपुर थाना सदर आगरा मनोज गुप्ता पहुंच गए। उन्होंने बताया कि आग से मशीनें व सामान जल गया है। आग से लगभग दो करोड़ का नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग शाट सर्किट से लगने की संभावना है। वहीं थाना प्रभारी अनुज कुमार सैनी ने बताया कि फैक्टरी में आग की सूचना पर छह दमकलों की मदद से आग पर दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की संभावना है। आग से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।