{"_id":"6a0b7bae833b16eaea0c261f","slug":"fire-in-jahanpur-reduced-straw-stacks-to-ashes-agra-news-c-25-1-agr1008-1063220-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जहानपुर में आग लगने से भुस की बुर्जियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जहानपुर में आग लगने से भुस की बुर्जियां राख
Tue, 19 May 2026 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 19 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
जहानपुर में लगी आग
फतेहपुर सीकरी। ग्राम जहानपुर में सोमवार दोपहर आग लगने से कई किसानों की भूसे की बुर्जियां व कंडों के बिटोरे जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
गांव के रामरतन उर्फ कलुआ की भूसे की बुर्जी व कंडों का बिटोरा आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया। वहीं गुड्डू और फत्ते की बुर्जियां भी जल गईं। लपटें देख ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे कर्मचारी द्वारा आग लगाई गई है। घटना के बाद ग्रामीणों और रेलवे कर्मचारी के बीच कहासुनी का वीडियो भी सामने आया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।