{"_id":"590d8a5f4f1c1bbf704414c2","slug":"fire-in-icici-bank-branch-of-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: आईसीआईसीआई बैंक में लगी आग, जरूरी फाइलें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: आईसीआईसीआई बैंक में लगी आग, जरूरी फाइलें जलीं
ब्यूरो/ अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 06 May 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के स्टेशन रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में आग लगने लाखों का नुकसान हो गया। आग की जानकारी शनिवार को सुबह हो सकी। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
स्टेशन रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक में शनिवार को सुबह जब गार्ड ने बैंक का गेट खोला तो वह वहां का नजारा देखकर भौचक्का रह गया। उसने देखा कि बैंक में सारा सामान जल चुका है। मैनेजर के केबिन में रखीं सारी महत्वपूर्ण फाइलें भी जल चुकी थीं।
उसने इस बात की जानकारी मैनेजर को दी। मौके पर पहुंचे मैनेजर और बैंककर्मियों ने मीडिया को बैंक के अंदर जाने से मना कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।