फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire in a passenger train in mathura

मथुरा-कासगंज पैसेंजर की बोगी में लगी आग, मचा हड़कंप

Thu, 25 Jan 2018 09:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 25 Jan 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
fire in a passenger train in mathura
पैसेंजर ट्रेन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
मथुरा रेलवे जंक्शन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन की बोगी में अचानक आग लग गई। आग लगने से बोगी की छह सीटें जल गईं। जीआरपी, आरपीएफ ने यात्रियों की मदद से आग बुझाई। 
विज्ञापन


गुरुवार को मथुरा जंक्शन से कासगंज जाने के लिए 55340 फास्ट पैसेंजर ट्रेन को प्लेटफार्म नौ पर खड़ी की गई। इस ट्रेन को रात नौ बजे कासगंज के लिए रवाना होना था। 
विज्ञापन


सायं 7:30 बजे अचानक इंजन के पीछे चौथी बोगी से यात्रियों ने धुआं निकलता देखा तो जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दी। थोड़ी देर में बोगी से तेज आग निकलने लगी। इससे जंक्शन पर हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची जीआरपी, आरपीएफ ने यात्रियों की मदद से स्टेशन पर लगे आग बुझाने के उपकरणों का उपयोग किया। बोगी पर पानी डाला और आग पर काबू पाया। आग से बोगी का आधे से अधिक हिस्सा जल गया। 

इंस्पेक्टर जीआरपी गौरव सक्सेना ने बताया कि गाड़ी के सभी कोच के दरवाजे बंद थे। माना जा रहा है कि आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी है। 

आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्टेशन मास्टर केएल मीणा ने बताया कि जले हुए कोच को हटाकर दूसरा कोच लगाया गया है। ट्रेन को नियत समय पर रवाना किया जा रहा है।  

मथुरा जंक्शन पर पहले भी खड़ी ट्रेन में आग लग चुकी है। दो साल पहले प्लेटफार्म चार पर खड़ी ट्रेन की बोगियों में आग लग गई थी। आग से एक दर्जन बोगियां जल गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed