फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire broke out market in agra

एक चिंगारी से भड़की ज्वाला, सब्जी मंडी की सात दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

Sat, 21 Dec 2019 07:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Dec 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
fire broke out market in agra
सब्जी मंडी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एत्मादपुर कस्बा में रामलीला मैदान स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार की रात आग लग गई। आग की चपेट में आने से सात दुकानें और एक मोटरसाइकिल जल गई। आग से करीब 14 लाख रुपये से अधिक के सामान जलने का अनुमान है। मंडी के लोगों का मानना है कि शुक्रवार रात को कुछ लोग अलाव ताप रहे थे। उसी की चिंगारी से आग लगी होगी।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब 11 बजे रामलीला मैदान स्थित सब्जी मंडी में सत्ता निवासी राजेंद्र कुशवाहा की दुकान में अचानक आग लगी। इसकी सूचना पर सबसे पहले रहीश खां अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले चुकी थी। 
विज्ञापन


रहीश खां ने पड़ोसियों की सबमर्सिबल पंप चलाकर अपने बच्चों और वहां मौजूद अन्य दुकानदारों के साथ मिलकर आग बुझाना शुरू किया। घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी दी। घना कोहरा होने के कारण फायर बिग्रेड करीब एक घंटे बाद पहुंची, लेकिन तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। इस बीच सात दुकानें जल कर राख हो चुकी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी होने के बाद पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात की। शासन से पीड़ितों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग की। इधर, विधायक राम प्रताप चौहान ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित दुकानदारों को सांत्वना दी। एसडीएम से पीड़ितों के नुकसान का आकलन कराकर जल्द रिपोर्ट भेज कर मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed