फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in the house due to gas cylinder leakage in agra

Agra News: गैस सिलिंडर लीकेज होने से लगी आग, लपटों से घिरा परिवार, सिपाहियों ने बचाई जान

Thu, 14 Jul 2022 11:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Jul 2022 11:06 PM IST
सार

आगरा में गुरुवार को दो जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। एक घटना में लपटों से परिवार घिर गया। दो सिपाहियों ने परिवार की जान बचाई। दूसरी घटना फैक्टरी में हुई, जहां आग लगने से काफी सामान जल गया। 

विज्ञापन
Fire broke out in the house due to gas cylinder leakage in agra
सिपाही वरियार सिंह और श्याम सुंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की ट्रांस यमुना कॉलोनी में एक के घर में बृहस्पतिवार दोपहर को गैस सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। आग पहली मंजिल पर रसोई में लगी थी। महिला पत्नी लपटों में घिर गईं। परिवार के लोगों ने निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। बाद में पीआरवी के सिपाही आए। वह परिवार को बाहर निकाल लाए। इसके बाद में आग बुझाई जा सकी।  

विज्ञापन


ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी महेश गोयल प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका दो मंजिला मकान है। पहली मंजिल पर कमरे में रसोई बनी है। दोपहर में वो परिवार बेटी नंदनी, खुशी और बेटे अनंत के साथ भूतल पर बैठे हुए थे। पत्नी शारदा रसोई में चाय बना रही थीं। तभी अचानक सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। शारदा आग के बीच फंस गईं। 
विज्ञापन


इस पर महेश और बच्चों ने शोर मचाया। आसपास के लोग आ गए। सूचना पर पीआरवी 10 पहुंची। सिपाही वरियार सिंह और श्याम सुंदर घटना स्थल पर पहुंचे। दोनों ने साहस दिखाया। पहले परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सिलिंडर को बाहर निकाल लाए। उस पर मिट्टी, रेत और पानी की मदद् से आग को बुझाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fire broke out in the house due to gas cylinder leakage in agra
फैक्टरी में लगी आग को दमकल कर्मियों ने बुझाया - फोटो : अमर उजाला

शॉर्ट सर्किट से लगी फर्नीचर कारखाने में लगी आग

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के गोकुल नगर में बुधवार रात को फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। चार घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में कारखाने का एक हिस्सा भी गिर गया। न्यू कृष्णा कालोनी निवासी धर्म सिंह जादौन की गोकुल नगर मे रुद्र एंटरप्राइजेज के नाम से फर्नीचर का कारखाना है। 

बुधवार रात करीब एक बजे पड़ोसी ने कारखाने से धुआं निकलता देखा। बाद में लपटें निकलने लगीं। पड़ोसी ने धर्म सिंह के घर पहुंचकर जानकारी दी। जब तक वो पहुंचे कारखाना लपटों से घिर चुका था। आग लगता देखकर मोहल्ले के लोग घरों से बाहर आ गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर दमकल पहुंची। चार घंटे में आग पर काबू किया जा सका।

धर्म सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण शॉट सर्किट हो सकता है। आग लगने के करीब एक घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची। आग से कारखाने का हिस्सा गिर गया। आग में लाखों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed