{"_id":"6959851d995597ff3a01ce42","slug":"fire-broke-out-in-plywood-warehouse-took-three-hours-to-extinguish-agra-news-c-364-1-ag11019-123344-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्लाईवुड गोदाम में लगी आग, बुझाने में लगे तीन घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्लाईवुड गोदाम में लगी आग, बुझाने में लगे तीन घंटे
Sun, 04 Jan 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
फ्री गंज में प्लाईबोर्ड गोदाम में आग लगने के बाद धुआं भरने से राहत काव्य में परेशानी हुई।
आगरा। फ्रीगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह प्लाईवुड गोदाम में आग लग गई। समय रहते पता चल जाने पर मौजूद चौकीदार अपनी दो बेटियों के साथ सुरक्षित जगह पहुंच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पांच दमकलों की मदद से तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया। गोदाम संचालक को पहले ही विभाग अग्निशमन उपकरण और अन्य मानक पूरे करने के लिए नोटिस दे चुका था।
खंदारी निवासी अतुल बंसल का फ्रीगंज में बंसल इपेक्स नाम से गोदाम है। गोदाम के बाहरी हिस्से में कार्यालय बना हुआ है, अंदर भारी मात्रा में लकड़ी और प्लाईवुड बोर्ड रखे हुए थे। गोदाम के पीछे के हिस्से में सुबह आग लग गई। अंदर चौकीदार विनोद और उनकी दो बेटियां थीं। विनोद ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे कमरे से बाहर आने पर उन्होंने पीछे की तरफ रखे माल से धुआं निकलते दिखा। कुछ ही देर में लपटें निकलने लगीं।
उन्होंने मालिक और फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। फायर ब्रिगेड कुछ ही मिनटों में पहुंच गई। तीन घंटे तक फायरकर्मी जूझते रहे। संजय प्लेस और ईदगाह से पांच दमकलें बुलानी पड़ीं।
विज्ञापन
चौकीदार का सबसे पीछे था कमरा
गोदाम मालिक अतुल बंसल ने बताया कि 2500 स्क्वायर फीट से अधिक जगह में 30 वर्षों से उनका गोदाम और ऑफिस है। चौकीदार विनोद का कमरा गोदाम में सबसे पीछे था। आग लगने के दौरान सही समय पर उन्हें जानकारी हो गई। एफएसओ सोमदत्त सोनकर ने संचालक को डांटा और चौकीदार के रहने की व्यवस्था गोदाम के गेट के पास करने के निर्देश दिए।
एक्सपायर थे अग्निशमन उपकरण
एफएसओ ने बताया कि हादसे के दौरान गोदाम में पानी की व्यवस्था नहीं थी। अग्निशमन उपकरण कई वर्ष पहले एक्सपायर हो चुके थे। बंसल इपेक्स समेत चार बड़ी फर्म को पूर्व में नोटिस दिए जा चुके हैं। रिमाइंडर भी जारी किए गए हैं। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अंदर से ही आग लगने की आशंका है।