{"_id":"6822d10df33f8af412010313","slug":"fire-broke-out-in-nicu-and-picu-of-a-private-hospital-in-agra-nine-innocent-children-were-rescued-safely-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा के निजी हॉस्पिटल के NICU और PICU में लगी आग, बड़ा हादसा टला...सुरक्षित निकाले गए मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा के निजी हॉस्पिटल के NICU और PICU में लगी आग, बड़ा हादसा टला...सुरक्षित निकाले गए मासूम
Tue, 13 May 2025 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 13 May 2025 10:26 AM IST
सार
निजी अस्पताल की चौथी मंजिल पर आग लग गई। यहां एनआईसीयू और पीआईसीयू को लपटों ने जैसे ही घेरा, तो अफरा-तफरी मच गई। यहां भर्ती नौ बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
fire demo
- फोटो : istock
विस्तार
आगरा में मंगलवार को तीन स्थानों पर अग्निकांड हुए मगर तीनों ही स्थानों पर सतर्कता से हादसा बड़ा रूप नहीं ले सका। सुबह दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर की चौथी मंजिल पर आग से आधे घंटे तक अफरातफरी रही। नवजातों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा। दमकलकर्मियों ने आधा घंटे में आग पर काबू पाया। सभी सुरक्षित हैं।
दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि अस्पताल की चौथी मंजिल पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे बंद पड़े एनआईसीयू से लपटें उठने लगीं। वार्ड से धुआं निकलते देखकर तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। तीमारदार अस्पताल के स्टाफ से बच्चों को बचाने की गुहार लगाने लगे। कुछ ही मिनटों में पुलिस पहुंची और स्टाफ की मदद से पास के एनआईसीयू में भर्ती बच्चों को निकालकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया। अस्पताल के कर्मचारियों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश की। मगर सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
तब तक वार्ड में लगी मशीनें व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। हरीपर्वत थाना प्रभारी ने बताया कि अस्पताल में धुंआ भर गया था। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। पुष्पांजलि अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने डॉ. अभिनव सूरी ने बताया कि अस्पताल के एनआईसीयू के खाली पड़े वार्ड में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई थी। घटना के समय कोई मरीज वार्ड में भर्ती नहीं था। चौथी मंजिल पर भर्ती 9 बच्चों को दूसरे वार्ड में सुरक्षित शिफ्ट कर दिया गया।