फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in electrical substation due to short circuit, supply collapsed

शॉट सर्किट से विद्युत उपकेंद्र में लगी आग, विद्युत आपूर्ति ध्वर्स्त

Sat, 26 Jun 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in electrical substation due to short circuit, supply collapsed
अमांपुर(कासगंज)। सुबह 33केवीए के विद्युत उपकेंद्र में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। धुएं के गुबार के साथ मशीनों से आग की लपटें निकलने लगीं। वहां तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आग लगते ही विद्युत उपकेंद्र से दी जाने वाली सप्लाई बंद हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लगभग दो घंटे तक हड़कंप की स्थिति रही। घटना के बाद दिनभर आपूर्ति बंद रही।इ आग से लगभग 6 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

उप केंद्र में आग से शनिवार को कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र की 50 हजार की आबादी के सामने बिजली का संकट उत्पन्न हो गया। पूरे दिन विद्युत निगम की टीमें काम में जुटी रहीं, लेकिन देर शाम तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। लोग गर्मी में परेशान रहे। बिजली न होने से पेयजल की समस्या रहीष्। विभागीय अफसरों के मुताबिक केबिल जलने के साथ साथ दो पैनल भी जल गए हैं। लोग उपकेंद्र पहुंचकर आपूर्ति न मिलने का कारण जानते रहे।
विज्ञापन

एक कर्मचारी झुलसा
अग्निकांड की घटना के बाद कर्मचारी लाजिम को एक केबिल से तेज विद्युत करंट लगा। जिससे वह झुलस गया है। उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच गया और बड़ा हादसा
- उपकेंद्र के समीप रिकॉर्ड रूम है। जिसमें विभाग के अहम दस्तावेज भी जमा हैं। गनीमत रही कि चिंगारी रिकॉर्ड रूम तक नहीं पहुंच पाई। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो विद्युत विभाग के रिकॉर्ड भी जल जाते।
लोगों की बात-
- विद्युत आपूर्ति सुबह से बाधित हो गई है। जिससे भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा है। आपूर्ति प्रभावित होने से पेयजल की समस्या भी लोगों के सामने खड़ी हुई है।- सुनील गुप्ता।
- विद्युत उपकेंद्र में आग लगने से विद्युत आपूर्ति ठप रही है। सुबह से ही आपूर्ति नहीं थी। इनवर्टर भी जवाब दे गए। भीषण गर्मी से परेशान हैं। जल्द ही आपूर्ति सुचारू कराई जाए।- निर्मल सिंह।
अधिकारी, कर्मचारियों की बात-
- बिजलीघर में नई मशीन में शॉर्टसर्किट हुआ है। जिससे अमांपुर और करसाना फीडर की मशीनें जल गई हैं। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति प्रभावित हुई है।- राजपाल सिंह, अवर अभियंता।
- शॉर्ट सर्किट होते ही धुएं के गुबार के साथ लपटें उठने लगीं। जब तक कुछ समझ पाते तब तक मशीनें जलने लगीं। सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई थी। - सुगड़पाल, सब स्टेशन अधिकारी।
वर्जन-
- विद्युत उपकेंद्र में आग लग जाने के कारण दो पैनल जल गए हैं। मशीनों को सही कराया जा रहा है। कोशिश है कि पहले कस्बा की आपूर्ति सुचारू की जाए और फिर ग्रामीण क्षेत्र की। घटना में 6 लाख रुपये का नुकसान का आकलन किया गया है।- पीएम प्रभाकर, अधीक्षण अभियंता, विद्युत।

विद्युत चोरी के मामले में 25 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सहावर। उपखंड अधिकारी (सहावर) अरविंद झा एवं अवर अभियंता दीपचंद ने विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर अनूप सिंह के साथ मोहल्ला मोरी, मोहल्ला मुगल, बोंदर रोड, मेन चौराहा पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 25 लोग विद्युत चोरी करते हुए पाए गए। उपखंड अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed