फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in AC repairing shop in Agra Three people injured due to compressor explosion

Agra: एसी रिपेयरिंग की दुकान में लगी आग, कंप्रेसर फटने से दो फायरकर्मी सहित तीन लोग घायल

Mon, 15 Apr 2024 12:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Apr 2024 12:02 AM IST
सार

राजपुर चुंगी के देव पैलेस मार्केट में हुए हादसे में दो फायरकर्मी झुलस गए। एक राहगीर के सिर में लोहे का टुकड़ा लग गया। एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन
Fire broke out in AC repairing shop in Agra Three people injured due to compressor explosion
Agra: एसी रिपेयरिंग की दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

ताजनगरी आगरा के राजपुर चुंगी (सदर) स्थित देव पैलेस मार्केट में सोमवार की सुबह एसी रिपेयरिंग की दुकान में आग लग गई। पलभर में दुकान आग का गोला बन गई। सूचना पर तीन दमकलें पहुंचीं। आग बुझाते समय एसी का कंप्रेसर फटने से दो फायरकर्मी झुलस गए और एक राहगीर कंप्रेसर का टुकड़ा लगने से घायल हो गया। अफरातफरी मच गई। एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग शाॅर्ट सर्किट से लगने की आशंका है।
विज्ञापन


राजपुर चुंगी स्थित देव पैलेस के भूतल, पहली और दूसरी मंजिल पर दुकानें बनी हैं। जंगजीत नगर निवासी योगेंद्र शर्मा की भूतल पर एसी रिपेयरिंग की दुकान है। रविवार सुबह 7 बजे लोगों ने दुकान से लपटें निकलती देखीं। कुछ देर बाद धमाके होने लगे। इससे दहशत फैल गई। इसकी जानकारी योगेंद्र शर्मा को दी। इस पर दुकानदार और अन्य लोग आ गए। आग बुझाने के प्रयास करने लगे। मगर, कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन


सूचना पर थाना सदर पुलिस और दमकलें पहुंच गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि अग्निशमन कर्मी आग बुझाने के प्रयास में लगे थे। तभी एक एसी का कंप्रेसर फट गया। फायरमैन सुंदरलाल और गजेंद्र कुमार झुलस गए। एक राहगीर प्रेम नगर निवासी रमेश चंद्र (60) सिर में कंप्रेसर का टुकड़ा लगने से घायल हो गया। घायल दमकल कर्मी और राहगीर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों का नुकसान

आग से पूरी दुकान जल गई। उसमें एसी रिपेयरिंग के सामान से लेकर पार्ट्स तक रखे थे। इसके अलावा कंप्रेसर और सिलिंडर भी थे, वह भी जल गए। दुकान मालिक ने लाखों के नुकसान की बात कही। मुख्य अग्निशमन अधिकारी का कहना था कि आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed