फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire broke out in a shoe factory in agra

सोल फैक्ट्री में भीषण आग, पांच श्रमिक झुलसे, लाखों का नुकसान

Tue, 23 Jan 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 23 Jan 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
fire broke out in a shoe factory in agra
जूता सोल फैक्टरी में आग लगी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सिकंदरा के इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक जूता सोल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। एक मशीन में शार्ट सर्किट के बाद केमिकल ड्रमों ने आग लग गई।
विज्ञापन


इससे केमिकल से भरे ड्रम तेज धमाकों के साथ फट गए। महिला सहित पांच कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए। अग्निकांड से कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। 

झुलसे कर्मचारियों को किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचीं पांच दमकलों ने आग पर काबू पाया। एक कर्मचारी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

भरतपुर हाउस, हरीपर्वत निवासी विजय कुमार विज की बन्नी पॉली प्लास्ट के नाम से इंडस्ट्रियल एरिया में सी-16, साइट ए में जूते के सोल और फर्मे की फैक्ट्री है। सुबह 9:45 बजे फैक्ट्री में सौ से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे। 

मशीन रूम में लगे पीयू सोल बनाने की मशीन के पास हीटर में अचानक शार्ट सर्किट हुआ। चिंगारी निकलने के बाद धमाके साथ आग लग गई। कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास करने लगे। मशीन के पास ही ज्वलनशील केमिकल से भरे ड्रम रखे हुए थे।

केमिकल से भरे ड्रमों ने भी आग पकड़ ली। कर्मचारी कुछ कर पाते, उससे पहले ही ड्रम तेज धमाके के साथ फट गए। दो धमाके हुए। जलता हुआ केमिकल पांच कर्मचारियों पर गिरा। वह बुरी तरह से झुलस गए। कर्मचारी बाहर भागने लगे। 

ये कर्मचारी झुलसे 

गार्ड जगदीश ने फैक्ट्री का गेट खोल दिया। इससे कर्मचारी सड़क पर आ गए। अग्निकांड में कर्मचारी मोहन सिंह (45) निवासी अरतौनी, सुनील (40) निवासी पीर कल्याणी, दामोदर (45) निवासी मुरैंडा (अछनेरा), रीना (32) पत्नी राधेश्याम निवासी नगला तुहराम और टीटू (19) निवासी अटूस झुलस गए 

टीटू ज्यादा झुलसा है। उसकी हालत गंभीर है। आग की चपेट में सोल बनाने का मैटेरियल भी आ गया। कर्मचारियों ने बताया कि फैक्ट्री में फायर सिस्टम लगा हुआ है। शार्ट सर्किट की वजह से फायर सिस्टम चालू नहीं हो सका। जेनरेटर भी नहीं चला। 

इस कारण कर्मचारियों को आग बुझाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। बाहर से पानी लाना पड़ा। सूचना पर 15 मिनट बाद पुलिस और पांच दमकल भी पहुंच गई। 
विज्ञापन

लाखों का हुआ नुकसान 

दमकल कर्मियों ने ढाई घंटे में आग पर काबू पाया। एफएसओ उमेश गौतम ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। कुछ कर्मचारी झुलसे हैं। अग्निकांड में लाखों के नुकसान का अनुमान है।

कर्मचारियों ने बताया कि फैक्ट्री के गेट के पास से गोदाम तक दीवार के सहारे बड़ी संख्या में केमिकल से भरे हुए ड्रम रखे हुए थे। आग मशीन रूम में लगी थी। 

आग फैलने की आशंका पर आरिफ, श्याम, अनूप सहित 10-12 कर्मचारी फैक्ट्री परिसर में आ गए। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए एक-एक करके सभी ड्रमों को बाहर निकाल लाए। 

फैक्ट्री से 50 मीटर की दूरी पर ड्रमों को रख दिया। अगर, आग ड्रमों तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पहले भी लगी थी। एक दुकानदार ने बताया कि फैक्ट्री में कई साल पहले भी आग लग गई थी। तब केमिकल में आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed