{"_id":"6ac1bd0f9242f1eb9a00ecae","slug":"fire-breaks-out-at-factory-in-shastripuram-industrial-area-in-agra-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: फैक्टरी में आग लगने से मची अफरातफरी, 150 से ज्यादा कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: फैक्टरी में आग लगने से मची अफरातफरी, 150 से ज्यादा कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला
Sun, 04 Oct 2026 08:12 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 04 Oct 2026 08:12 AM IST
सार
आग बुझाने के बाद दमकलकर्मियों ने आसपास के हिस्सों की जांच की, ताकि बुरादे में दोबारा आग न सुलग सके। दमकल और पुलिस आग लगने के कारण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आग (सांकेतिक)- fire (demo)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के शास्त्रीपुरम इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शर्मा इंडस्ट्रीज में शनिवार सुबह जमा लकड़ी के बुरादे में आग लग गई। धुआं उठते ही फैक्टरी में काम कर रहे 150 से अधिक कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर सीएफओ के नेतृत्व में पहुंची दो दमकलों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
सुबह काम के दौरान डस्ट कलेक्टर एरिया से धुआं उठता देखकर कर्मचारियों ने शोर मचाया। तत्काल फैक्टरी खाली कराई गई। कर्मचारियों ने भी उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाने के बाद दमकलकर्मियों ने आसपास के हिस्सों की जांच की, ताकि बुरादे में दोबारा आग न सुलग सके। फैक्टरी मालिक रमेश शर्मा ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। एसीपी हरीपर्वत बजरंग ने बताया कि पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।