{"_id":"69851196a12e89ae5a03c2e5","slug":"fir-orders-against-ado-and-lady-inspector-and-others-agra-news-c-364-1-sagr1046-124719-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न का आरोप: एडीओ, महिला दरोगा और बीएमएम कर्मी पर अदालत के आदेश से FIR, ये धमकी भी दी थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न का आरोप: एडीओ, महिला दरोगा और बीएमएम कर्मी पर अदालत के आदेश से FIR, ये धमकी भी दी थी
Fri, 06 Feb 2026 03:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:33 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन में कार्यरत महिला ने एडीओ, महिला दरोगा और बीएमएम कर्मी पर उत्पीड़न व दबाव के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन में क्लस्टर पद पर कार्यरत महिला ने कराहरा शाखा के एडीओ (आईएसबी) रविंद्र कुमार, थाना किरावली की महिला दरोगा और ब्लॉक अकोला के (बीएमएम) कर्मी आशीष दुबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अदालत में प्रार्थनापत्र दिया। सीजेएम मृत्युंजय श्रीवास्तव ने सुनवाई के बाद थाना प्रभारी किरावली को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
ब्लॉक अकोला के गांव कराहरा में क्लस्टर पद पर कार्यरत महिला ने अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया है। रविंद्र कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। समूह की अन्य महिलाओं के साथ उन्होंने ब्लॉक कार्यालय अकोला पर विरोध प्रदर्शन भी किया था। कार्रवाई न होने पर 1 दिसंबर को रविंद्र ने कार्यस्थल पर बदनीयती से पकड़ लिया। इसके बाद उल्टा उनके भाई के खिलाफ ही थाना मलपुरा में प्राथमिकी दर्ज करा दी। नौकरी से हटाने की धमकी दी गई। पुलिस से शिकायत की तो महिला दरोगा ने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। संवाद