फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR on travel agency operator

ट्रेवल एजेंसी संचालक पर एफआईआर

Sun, 19 Jun 2022 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
FIR on travel agency operator
आगरा। ट्रेवल एजेंसी की आड़ में आईएसबीटी बस स्टैंड के सामने टिकट की बुकिंग करने का भंडाफोड़ हुआ है। इस पर परिवहन विभाग ने ट्रेवल एजेंसी संचालक लाखन सिंह यादव पर एफआईआर दर्ज कराई है। कमिश्नर अमित गुप्ता ने शिकायत पर डीएम को जांच सौंपी थी। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) वंदना सिंह ने बताया कि आईएसबीटी बस स्टैंड की एक किलोमीटर परिधि में अवैध रूप से प्राइवेट बस, ऑटो की पार्किंग व ट्रेवल एजेंसी संचालन प्रतिबंधित है। महर्षिपुरम निवासी अपराध निरोधक समिति सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने कमिश्नर अमित गुप्ता को अवैध ट्रेवल एजेंसी व बसों की बुकिंग के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। डीएम प्रभु एन सिंह को जांच के आदेश दिए गए। डीएम के आदेश पर तहसीलदार मुख्यालय आशीष कुमार त्रिपाठी ने जांच में आरोप को सही पाया। इसके बाद शनिवार को परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल ने ट्रांसपोर्ट नगर, सेक्टर 4 स्थित कल्पना ट्रेवल्स पर छापा मारा। वहां टिकटों की बुकिंग होती मिली। ट्रेवल एजेंसी पर सील लगा दी गई, जबकि संचालक लाखन सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed