{"_id":"5e87649b8ebc3e76cd7ec169","slug":"fir-mainpuri-news-agr4364773157","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: 228 घंटा में हुईं 216 गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: 228 घंटा में हुईं 216 गिरफ्तारी
विज्ञापन
3एमएनपी-18-मदार दरवाजे पर चेकिंग करते एएसपी ओमप्रकाश सिंह
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना वायरस के खतरे से लोगों को बचाने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया है। लोग घर में रहकर सामाजिक दूरी बनाए हुए हैं। बावजूद कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लॉकडाउन को मजाक समझ रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने भी सख्ती की है। सख्ती के चलते 228 घंटों में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 216 लोगों को गिरफ्तार किया है। विभिन्न थानों में 53 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। एएसपी ने चेतावनी दी है कि जो लोग नियम का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए 24 मार्च की रात 12 बजे से देशभर में संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किया गया है। सभी लोगों से घर में ही रहने की अपील की गई है। वहीं नियम पालन को लेकर प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बावजूद भी कुछ लोग ऐसे हैं जो आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध पुलिस की ओर से अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार की सुबह 12 बजे तक जनपद के विभिन्न थानों में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 53 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जबकि 216 लोगों की गिरफ्तारी भी की हैं।
192 वाहन किए जा चुके हैं सीज
लॉकडाउन के बाद शुरू हुई सघन चेकिंग अभियान के तहत जिलेभर में अभी तक करीब 192 दो पहिया व चार पहिया वाहन सीज किए जा चुके हैं। अभियान के दौरान वाहन चालकों से करीब 5.30 लाख का जुर्माना भी वसूला गया है।
विज्ञापन
शासनादेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। लोग घरों में ही रहें, बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी
लॉकडाउन उल्लंघन पर 14 के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
बिछवां/कुरावली/बेवर। थाना पुलिस ने शुक्रवार को लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए संतोष पुत्र सतीश सिंह, जोध सिंह पुत्र चुन्नी लाल, मुन्नालाल पुत्र जोरावर निवासी नगला मितकर, सचिन पुत्र सुरेश सिंह, सुरेश पुत्र शंकर, लाखन पुत्र वंशीलाल निवासी इमायदपुर, देवेंद्र पुत्र गिरीश चंद्र निवासी खटाना, परम वीर पुत्र रामविलास निवासी बदनपुर थाना नयागांव, देव शरण पुत्र भीमसेन निवासी ढकपुरा थाना नया गांव एटा के विरुद्ध महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
कुरावली पुलिस ने गांव विरसिंगपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन कर गलियों में घूम रहे उमेश चंद्र पुत्र सैमलाल, राजकुमार पुत्र लल्लू सिंह, सुरेंद्र सिंह पुत्र महावीर सिंह को गिरफ्तार किया। बेवर थाना पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि जीटी रोड पर ब्याज के रुपये को लेकर झगड़े की सूचना मिली थी। शुक्रवार की दोपहर उक्त सूचना पर संजय सिंह, किशन सिंह, सुरजीत और सौदान सिंह को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान राघवेंद्र व सोमदेव शर्मा भाग गए। सभी के विरुद्ध धारा 144 का उल्लंघन किए जाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।