{"_id":"6612e53b90bc8adb5300454f","slug":"fir-lodged-to-register-report-of-garlic-theft-from-farm-kasganj-news-c-175-1-agr1054-113562-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खेत से लहसुन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खेत से लहसुन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को दी तहरीर
Sun, 07 Apr 2024 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के म्यांसुर गांव से सात दिन पूर्व एक ग्रामीण के खेत से चोर लहसुन चुरा ले गए। इस मामले में किसानों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
म्यांसुर गांव निवासी किसान पंकज चौहान और विमल राघव ने बताया कि लहसुन की खुदाई के बाद सूखने के लिए खेत पर ही छोड़ दिया था। 31 मार्च की रात चोर खेत से लगभग 10 क्विंटल लहसुन चोरी कर उठा ले गए। किसान जब दूसरे दिन सुबह के समय खेत पहुंचा तो उसे लहसुन चोरी की जानकारी हुई। आस-पास के किसानों से पूछताछ की गई, लेकिन लहुसुन की कोई जानकारी नहीं हुई। मामले में सुन्नगढ़ी थाना में पंकज और विमल राघव ने चोरी की तहरीर दी। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।