फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR lodged in thana for kidnapping of teenager after 51 days On orders of Police Commissioner in Agra

UP: 51 दिन तक टहलाते रहे, पुलिस कमिश्नर ने दिया आदेश; तब थाने में लिखी गई किशोरी के अपहरण की एफआईआर

Thu, 18 Jul 2024 09:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Jul 2024 09:43 AM IST
सार

आगरा की पुलिस 51 दिन तक पीड़ितों को टहलाती रही। पुलिस कमिश्नर ने आदेश दिया। इशके बाद किशोरी के अपहरण की एफआईआर थाने में लिखी गई। 

विज्ञापन
FIR lodged in thana for kidnapping of teenager after 51 days On orders of Police Commissioner in Agra
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रांस यमुना थाने की पुलिस ने किशोरी के अपहरण के मामले में लापरवाही की। पीड़ित परिजन केस दर्ज कराने के लिए भटकते रहे। पुलिस आयुक्त से शिकायत करने पर 51 दिन बाद केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


किशोरी के माता-पिता मजदूरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 27 मई को काम से गए थे। घर में बेटियां थीं। शाम को घर आए तो बड़ी बेटी नहीं थी। छोटी ने बताया कि उसे मोहल्ले का इरफान ले गया है। वह इरफान के घर पर पहुंचे। वह पहले से शादीशुदा निकला। आरोपी की पत्नी और बच्चों ने गालियां दीं। जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने थाना ट्रांस यमुना में तहरीर दी। मगर, पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। पुलिस जांच की बात करती रही। आरोपी ने मोबाइल भी बंद कर लिया। उन्हें बेटी के साथ अनहोनी की आशंका है। उन्होंने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र दिया, तब बुधवार को थाना ट्रांस यमुना में केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed