फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR lodged for construction without permission within 300 metres of Taj Mahal

Agra: ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र में कराया निर्माण, अनुमति के बिना काम कराने पर दो पर एफआईआर

Sat, 27 Dec 2025 10:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 27 Dec 2025 10:09 AM IST
सार

ताजमहल के  300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य कराने पर ताजगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर ताजगंज के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
 

विज्ञापन
FIR lodged for construction without permission within 300 metres of Taj Mahal
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

 ताजमहल के आसपास प्रतिबंध के बावजूद बिना अनुमति निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। ताजमहल के कनिष्ठ संरक्षण सहायक ने दो के खिलाफ ताजगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


आरोप है कि ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित फैमिली रेस्टोरेंट के पास ओमप्रकाश ने बिना अनुमति पुराने गेट को हटाकर लोहे का नया शटर लगाते हुए नवनिर्माण कराया है। इसके साथ ही दखनाई दरवाजा से 300 मीटर की दूरी के अंदर गल्ला मंडी निवासी आदित्य ने मकान के प्रथम तल पर बिना अनुमति के निर्माण कार्य कराया। 
विज्ञापन


प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल और अवशेष अधिनियम के तहत स्मारक से 100 मीटर तक क्षेत्र में निर्माण पूरी तरह से प्रतिबंधित और उसके 200 मीटर आगे तक निर्माण से पूर्व अनुमति जरूरी है। दोनों को निर्माण कार्य शुरू करने पर नोटिस देकर निर्माण बंद करने को कहा गया था, लेकिन रोका नहीं गया। इंस्पेक्टर ताजगंज के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed