फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR filed in army soldier murder after four years in mainpuri

सैनिक बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को चार साल तक भटका पिता, अब जागी इंसाफ की उम्मीद

Wed, 20 Nov 2019 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Nov 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
FIR filed in army soldier murder after four years in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर
जनपद मैनपुरी में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां वर्ष 2015 में छुट्टी पर आए सैनिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। परिजनों ने जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मृतक के पिता ने चार साल तक अधिकारियों और थाने के चक्कर लगाए, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन


गांव ककरिया निवासी जयपाल सिंह का पुत्र मनोज बाबू सेना में कार्यरत था। अक्तूबर माह में वो कुछ दिनों की छुट्टी लेकर घर आया था। आठ अक्तूबर 2015 की सुबह वह घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई थी यह बात

शाम करीब तीन बजे सूचना मिली कि वो बिछिया रोड पर एक पेड़ के नीचे बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। मनोज को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से सैफई रेफर कर दिया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी।
 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह जहरीला पदार्थ का सेवन बताया गया था। अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए जयपाल ने कई चक्कर लगाए लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 

सेना के अधिकारियों को भी पत्र भेज कर मदद करने के लिए कहा गया, लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला। पुत्र की मौत से दुखी पिता ने 26 अक्तूबर 2018 को न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed