फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR filed against woman and man for killing young man in agra

आगरा: हत्या कर यमुना किनारे फेंका जूता कारीगर का शव, महिला समेत दो के खिलाफ मुकदमा

Sat, 27 Nov 2021 01:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
अमर उजाल नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Nov 2021 01:27 PM IST
सार

चार दिन पहले एत्माद्दौला क्षेत्र में यमुना किनारे जूता कारीगर का शव मिला था। उसकी हत्या की गई थी। परिजनों ने महिला और एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
FIR filed against woman and man for killing young man in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला में जूता कारीगर की हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। उसका शव 23 नवंबर को यमुना किनारे मिला था। शिनाख्त के बाद शुक्रवार रात को परिजनों ने एक महिला और युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


शाहगंज क्षेत्र के नगला मोहन निवासी 25 वर्षीय सनी जूता कारीगर था। 23 नवंबर को उसका शव एत्माद्दौला क्षेत्र के गोकुल नगर में यमुना किनारे पड़ा मिला था। अगले दिन युवक की शिनाख्त हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण चोट लगना बताया गया। इसके बाद उसके परिजनों ने नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


महिला ने कॉल करके बुलाया था
मृतक के पिता मुकेश का आरोप है कि 21 नवंबर को उनके बेटे सनी के मोबाइल पर रेखा नाम की महिला की कॉल आई थी। उसने सनी को बोदला चौराहे पर बुलाया था। वहां उसके साथ मुकेश जाट मौजूद था। वहां पहुंचकर सनी ने मुकेश जाट के मोबाइल नंबर से घर पर कॉल किया और कहा कि वह रेखा और मुकेश के साथ है। थोड़ी देर में आ जाएगा, लेकिन वह वापस नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता ने रेखा और मुकेश जाट पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रेखा उनके घर सनी का मोबाइल लेकर आई थी। उसने यह भी कहा था कि सनी कभी वापस नहीं आएगा। तभी उन्हें उस पर शक हुआ और सनी की तलाश शुरू कर दी थी। एसओ एत्माउद्दौला के अनुसार मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed