{"_id":"61a1e4e80f2c7125ce5b37bf","slug":"fir-filed-against-woman-and-man-for-killing-young-man-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: हत्या कर यमुना किनारे फेंका जूता कारीगर का शव, महिला समेत दो के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: हत्या कर यमुना किनारे फेंका जूता कारीगर का शव, महिला समेत दो के खिलाफ मुकदमा
Sat, 27 Nov 2021 01:27 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:27 PM IST
सार
चार दिन पहले एत्माद्दौला क्षेत्र में यमुना किनारे जूता कारीगर का शव मिला था। उसकी हत्या की गई थी। परिजनों ने महिला और एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला में जूता कारीगर की हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। उसका शव 23 नवंबर को यमुना किनारे मिला था। शिनाख्त के बाद शुक्रवार रात को परिजनों ने एक महिला और युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
शाहगंज क्षेत्र के नगला मोहन निवासी 25 वर्षीय सनी जूता कारीगर था। 23 नवंबर को उसका शव एत्माद्दौला क्षेत्र के गोकुल नगर में यमुना किनारे पड़ा मिला था। अगले दिन युवक की शिनाख्त हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण चोट लगना बताया गया। इसके बाद उसके परिजनों ने नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
महिला ने कॉल करके बुलाया था
मृतक के पिता मुकेश का आरोप है कि 21 नवंबर को उनके बेटे सनी के मोबाइल पर रेखा नाम की महिला की कॉल आई थी। उसने सनी को बोदला चौराहे पर बुलाया था। वहां उसके साथ मुकेश जाट मौजूद था। वहां पहुंचकर सनी ने मुकेश जाट के मोबाइल नंबर से घर पर कॉल किया और कहा कि वह रेखा और मुकेश के साथ है। थोड़ी देर में आ जाएगा, लेकिन वह वापस नहीं आया।
विज्ञापन
मृतक के पिता ने रेखा और मुकेश जाट पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रेखा उनके घर सनी का मोबाइल लेकर आई थी। उसने यह भी कहा था कि सनी कभी वापस नहीं आएगा। तभी उन्हें उस पर शक हुआ और सनी की तलाश शुरू कर दी थी। एसओ एत्माउद्दौला के अनुसार मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।