{"_id":"5c04c6f2bdec22414c643d95","slug":"fir-filed-against-students-of-dr-bhim-rao-ambedkar-university-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव की मांग कर रहे 28 छात्रों पर मुकदमा, अश्लीलता फैलाने सहित कई आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव की मांग कर रहे 28 छात्रों पर मुकदमा, अश्लीलता फैलाने सहित कई आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय गेट के बाहर पुतला फूंकते छात्रनेता
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना हरीपर्वत में छात्रसंघ चुनाव की मांग कर रहे छात्रों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें 18 नामजद और दस अज्ञात हैं। इन पर सरकारी कार्य में बाधा, नियम विरुद्ध तरीके से धरना, प्रदर्शन और अश्लीलता फैलाने तक का आरोप है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में कुलसचिव कार्यालय के सामने एनएसयूआई और समाजवादी छात्रसभा के छात्र अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। इनकी मांग है कि छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित की जाए।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इन छात्रों को बताया जा चुका है कि सेमेस्टर परीक्षाएं 11 दिसंबर से शुरू हो रही हैं। परीक्षा कार्यक्रम घोषित हो चुका है। 25 अक्तूबर को अधिकारी, शिक्षकों और कर्मचारियों पर छात्रों ने हमला बोला था।
विज्ञापन
Trending Videos
नियम विरुद्ध धरना देने का आरोप
इस कारण छात्रसंघ चुनाव कराने की स्थिति नहीं बन रही है। इसके साथ ही धरनास्थल के लिए केएमआई के सामने टिन शेड का स्थान दिया गया है। आरोप है कि छात्र नियम विरुद्ध तरीके से धरना दे रहे हैं। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर भी नहीं माने।
छात्रों ने अपने पोस्टर पर लिखा है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो सड़कों पर खून बहेगा। 28 नवंबर को इन छात्रों ने परिसर और विभागों में अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था। घूम-घूमकर काम भी प्रभावित किया। प्रदर्शन में कई बाहरी छात्र हैं। इस मामले में कुलसचिव कैलाश नाथ सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। धारा 353, 506, 509 लगाई गई हैं।
यह किए गए नामजद
मुकदमे में अपूर्व शर्मा, राजन ठाकुर, गौरव यादव, सतीश सिकरवार, अमित प्रताप यादव, विलाल अहमद, अंकुश गौतम, कप्तान सिंह बघेल, ललित त्यागी, रवि यादव, विवेक गौतम, कृष्णकांत यादव, ऋषभ सिकरवार, सतीश यदुवंशी, अंकित यदुवंशी, मानवेंद्र सिंह, हिमांशु नामजद हैं।