{"_id":"634bfd3b36a0cf4eb1717978","slug":"fir-filed-against-son-of-poet-gopal-das-neeraj-for-abusing-a-bjp-leader-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: पद्यभूषण कवि गोपाल दास नीरज के पुत्र के खिलाफ मुकदमा, भाजपा नेता से अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पद्यभूषण कवि गोपाल दास नीरज के पुत्र के खिलाफ मुकदमा, भाजपा नेता से अभद्रता का आरोप
Sun, 16 Oct 2022 06:18 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 16 Oct 2022 06:18 PM IST
सार
आगरा में पद्यभूषण से सम्मानित प्रख्यात कवि गोपाल दास नीरज के पुत्र के खिलाफ भाजपा की महिला नेता ने गाली गलौज और अभद्रता करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा थाना कमला नगर में दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कमला नगर थाना में दर्ज हुआ मुकदमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना कमला नगर में पद्यभूषण कवि गोपालदास नीरज के बेटे शशांक प्रभाकर के खिलाफ भाजपा नेता ममता शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें जन्मदिन पार्टी के दौरान अभद्रता करने, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल किया। मामले में पुलिस साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की बात कह रही है।
बल्केश्वर कॉलोनी की रहने वाली ममता शर्मा ने बताया कि शनिवार रात को वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन भवन में पड़ोसी के नाती की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गई थीं। इस दौरान पुराना सरस्वती नगर निवासी शशांक प्रभाकर से मुलाकात हुई। वह कवि गोपालदास नीरज के बेटे हैं। आरोप लगाया कि शशांक नशे में थे। उन्होंने हद दर्जे की बदतमीजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्केश्वर कॉलोनी की रहने वाली ममता शर्मा ने बताया कि शनिवार रात को वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन भवन में पड़ोसी के नाती की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गई थीं। इस दौरान पुराना सरस्वती नगर निवासी शशांक प्रभाकर से मुलाकात हुई। वह कवि गोपालदास नीरज के बेटे हैं। आरोप लगाया कि शशांक नशे में थे। उन्होंने हद दर्जे की बदतमीजी की।
विज्ञापन
विरोध करने पर दीं गालियां
विरोध करने पर गालियां देना शुरू कर दिया। उसने सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पार्टी में बखेड़ा न हो जाए, इस वजह से वह कुछ नहीं बोलीं। वह चुपचाप पति और बेटे के साथ पार्टी से बाहर आ गईं। थाना कमला नगर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सूचना पर चौकी प्रभारी ने जांच की।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कमला नगर ने बताया कि मामले में शशांक प्रभाकर के खिलाफ गालीगलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मैरिज होम के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए गए हैं।
पार्क की सुंदरता को खराब करने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन से शिकायत की। मेला होना बंद हो गया। इस बार कुछ लोग रावण दहन कर रहे थे। तब भी उन्होंने प्रशासन से शिकायत की। इस पर आयोजन पर रोक लगा दी गई। इससे ही शशांक प्रभाकर रंजिश मान रहे हैं।
बल्केश्वर पार्क में मेले के आयोजन का है विवाद
ममता शर्मा ने बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में क्षेत्र से पार्षद का चुनाव लड़ा था। हालांकि वह जीत नहीं पाई थीं। विवाद के पीछे बल्केश्वर पार्क में मेले का आयोजन है। पार्क में हर साल सावन में मेला लगाया जाता था। मगर, अमृत योजना के तहत सौंदर्यीकरण का कार्य होने की वजह से उन्होंने विरोध किया।पार्क की सुंदरता को खराब करने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन से शिकायत की। मेला होना बंद हो गया। इस बार कुछ लोग रावण दहन कर रहे थे। तब भी उन्होंने प्रशासन से शिकायत की। इस पर आयोजन पर रोक लगा दी गई। इससे ही शशांक प्रभाकर रंजिश मान रहे हैं।