फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR filed against Mutawalli of Islamia Local Agency for demanding extortion in Agra

आगरा: इस्लामिया लोकल एजेंसी के मुतवल्ली के खिलाफ चौथ मांगने का मुकदमा, पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 01 Mar 2022 11:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Mar 2022 11:16 AM IST
सार

आगरा में इस्लामिया लोकल एजेंसी के मुतवल्ली मोहम्मद जाहिद कुरैशी पर चौथ मांगने का आरोप लगा है। मामले में अदालत के आदेश पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
FIR filed against Mutawalli of Islamia Local Agency for demanding extortion in Agra
मंटोला थाने में दर्ज हुआ मुकदमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना मंटोला में इस्लामिया लोकल एजेंसी के मुतवल्ली मोहम्मद जाहिद कुरैशी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें चौथ मांगने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। इस मामले में मंटोला के घटिया मामू भांजा निवासी सईद ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। 

विज्ञापन


प्रार्थनापत्र में कहा गया था कि 10 फरवरी को दोपहर तीन बजे वह अहमदिया हनीफिया इंटर कॉलेज में वोट डालकर घर आ रहे थे। रास्ते में ढोलीखार निवासी अरशद ने रोक लिया। आरोप है कि अरशद ने कहा कि जाहिद कुरैशी उर्फ पप्पू भाई ने पांच लाख रुपये मंगवाए हैं। अगर, रुपये नहीं दिए तो झूठे मुकदमे में जेल भिजवा देंगे। 

विज्ञापन

समाज के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने का भी आरोप 

विरोध पर विवाद करने लगा। शोर सुनकर आसपास से गुजरते लोग आ गए। उन्होंने उन्हें बचा लिया। अरशद जान से मारने की धमकी देकर चला गया। सईद ने यह भी कहा कि आरोपी अक्सर मोबाइल पर वीडियो बनाकर पूरे समाज के प्रति अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

माहौल खराब करने की कोशिश करता है। प्रार्थनापत्र पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जाहिद कुरैशी उर्फ पप्पू काना और अरशद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश किए। थाना मंटोला के प्रभारी निरीक्षक राजीव सिरोही ने बताया कि विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

इस्लामिया लोकल एजेंसी के मुतवल्ली  जाहित कुरैशी का कहना है कि शाही जामा मस्जिद की कमेटी में शामिल करने से इनकार करने पर कुछ लोग ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं। यह मुकदमा भी उन्हीं लोगों ने दर्ज कराया है। पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed