फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR filed against Instagram influencer in Agra over objectionable content

UP: इंस्टाग्राम पर बच्चे देख रहे थे अश्लील कंटेंट, मां ने वीडियो बनाने वाली महिला पर दर्ज कराई एफआईआर

Wed, 14 Jan 2026 11:46 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 14 Jan 2026 11:46 PM IST
सार

इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने वाली महिला के 2.95 लाख फाॅलोअर हैं। महिला वीडियो में अश्लील और द्विअर्थी बातें करती है। इस पर महिला के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
FIR filed against Instagram influencer in Agra over objectionable content
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र की महिला ने अपने बच्चों को इंस्टाग्राम पर एक अन्य महिला का पोस्ट और वीडियो देखते हुए देखा। आरोप है कि मोबाइल छीनकर जब उन्होंने महिला के अकाउंट पर पोस्ट वीडियो देखे तो उनमें वह अश्लील और द्विअर्थी बातें कर रही थी। बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ने का हवाला देकर महिला ने इंस्टाग्राम आईडी चलाने वाली महिला के खिलाफ तहरीर दी है। थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह आयुर्वेदिक दवाएं बेचती हैं। कुछ दिन पहले वह कमलानगर में एक ब्यूटी पार्लर में आयुर्वेदिक तेल की डिलीवरी देने गई थीं। वहां पार्लर संचालिका एक गौरी नाम की महिला के इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट किए रील वीडियो देख रही थी। संचालिका ने बताया कि कमलानगर क्षेत्र की महिला इस तरह गंदी बातें बोलकर वीडियो बनाती है। उसके इंस्टाग्राम पर 2.95 लाख फॉलोअर हैं। इसके वीडियो देखकर बच्चों और समाज पर गलत असर पड़ रहा है। उन्होंने वीडियो देखे तो उनमें काफी अश्लील बातें थीं।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद उनके बच्चे मोबाइल पर इंस्टाग्राम चला रहे थे। उसमें उसी महिला की वीडियो आ गई। उन्होंने वीडियो देखा तो उनमें महिलाओं के लिए भी भद्दे कमेंट किए गए थे। इसके बाद उन्होंने जागरूकता दिखाते हुए साइबर क्राइम थाने में शिकायत की है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को मोबाइल देते समय रखें ध्यान
- बच्चों को गलत और आपत्तिजनक कंटेंट से बचाने के लिए मोबाइल में पैरेंटल कंट्रोल रखें।
- गूगल फैमिली लिंक से एप, स्क्रीन टाइम, वेबसाइट और लोकेशन कंट्रोल की सुविधा का इस्तेमाल करें।
- प्ले स्टोर पैरेंटल कंट्रोल से उम्र के अनुसार एप, गेम्स और मूवी डाउनलोड पर रोक लगाएं।
- यूट्यूब रिस्ट्रक्टेड मोड ऑन कर आपत्तिजनक वीडियो से बचाव कर सकते हैं।
- ब्राउजर में सेफ सर्च और फैमिली डीएनएस फैमिली डॉट एडगार्ड डॉट कॉम से वेबसाइट फिल्टरिंग कर सकते हैं।
- हर सोशल मीडिया एप की प्राइवेसी व कंटेंट सेटिंग्स जरूर जांचें।
- बच्चों से संवाद कर उन्हें सही-गलत की समझ दें।
- डिजिटल वेलबीइंग से स्क्रीन टाइम लिमिट तय करें।

(जैसा कि डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed