फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR filed against five accused for attack on BJYM leader in agra

आगरा: भाजयुमो पदाधिकारी पर हमले के मामले में पांच आरोपी के खिलाफ मुकदमा, दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर

Fri, 25 Feb 2022 06:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Feb 2022 06:55 PM IST
सार

आगरा के शाहगंज बाजार में गुरुवार रात को भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष पर हमला कर दिया गया था। घटना के बाद थाने में भी जमकर हंगामा हुआ था। 

विज्ञापन
FIR filed against five accused for attack on BJYM leader in agra
थाने में भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित और तीन पदाधिकारियों पर हमले के मामले में दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उधर, आरोपी पक्ष की तरफ से भी थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन


शैलू पंडित बृहस्पतिवार की रात तकरीबन दस बजे कार से शाहगंज स्थित सत्तो लाला हलवाई वाली गली में चाट खाने पहुंचे थे। उनके साथ पदाधिकारी गोगा मौर्य, जीतू प्रजापति और नितिन भी थे। वह दुकान पर चाट खाने के बाद खड़े हुए थे।

विज्ञापन

यह आरोप लगाए 

आरोप लगाया गया है कि तभी कोल्हिाई निवासी शाहिद बेग और आसिफ बेग आ गए। उन्होंने गालीगलौज की। इसके बाद हमला बोल दिया। वो जान बचाकर वहां से भाग गए। इस पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी थाना शाहगंज पहुंच गए थे। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी। आधी रात तक हंगामा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में शैलू पंडित और गोगा मौर्य का मेडिकल कराया गया। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मामले में गोगा मौर्य ने तहरीर दी थी। उसने बलवा, गालीगलौज, मारपीट, जानलेवा हमला, जाति सूचक शब्द बोलने का आरोप लगाया। 

मुकदमे में शाहिद और आसिफ बेग को नामजद किया गया, जबकि तीन आरोपी अज्ञात हैं। विवेचना की जा रही है। शाहिद बेग पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई है। उसने मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed