फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fir File Against Former Mp Sarika Baghel In Charge Of Dispute In Hospital

आगरा: बिल माफ नहीं करने पर अस्पताल संचालक से मारपीट, पूर्व सांसद सारिका बघेल के पति पर मुकदमा दर्ज

Sun, 12 Sep 2021 11:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 12 Sep 2021 11:55 AM IST
सार

अस्पताल संचालक ने थाना में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Fir File Against Former Mp Sarika Baghel In Charge Of Dispute In Hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में शनिवार को हंगामा हो गया। आरोप है कि अस्पताल संचालक के साथ मारपीट की गई। इस संबंध में थाना में तहरीर दी गई है। इसमें हाथरस निवासी पूर्व सांसद पति पर आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छलेसर निवासी सुमन पत्नी धर्मेंद्र सिंह को सात सितंबर को ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुमन ने एक बेटी को जन्म दिया। शनिवार दोपहर को उसकी छुट्टी होने वाली थी। संचालक डॉ. महेश चौधरी का आरोप है कि उनसे बकाया अदा करने के लिए कहा गया। इस पर उन्होंने हाथरस निवासी देवेंद्र सिंह बघेल को बुला लिया। वह पूर्व सांसद के पति हैं। उन्होंने बिल माफ करने का दबाव बनाया। मना करने पर गालीगलौज के बाद गमछे से गला पकड़ लिया। इससे महेश चौधरी गिर पड़े। इससे अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों के आने पर धमकी देकर चले गए। अस्पताल संचालक ने थाना में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-
मथुरा: छठ बलदेव महोत्सव की धूम, 'ब्रज के राजा' के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, जानिए क्या है मान्यता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed