{"_id":"5e540b0e8ebc3ef399701961","slug":"fir-agenst-bjp-leader-mainpuri-news-agr4309872158","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के पुत्र व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के पुत्र व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर स्थित एक पीएचसी पर तैनात चिकित्सक पर दिव्यांग युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता की बहन ने कोतवाली में तहरीर देने की बात कही है। पुलिस तहरीर मिलने से इनकार कर रही है। आरोपी चिकित्सक भाजपा नेता का पुत्र है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती एक कॉलेज में शिक्षिका है। सोमवार को वह बोलने में अक्षम बहन को दवा दिलाने के लिए पीएचसी पर ले गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद चिकित्सक नशे में था। वह दिव्यांग युवती के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसे हाथ पकड़कर छत पर ले जाने लगा तो साथ आई बहन ने विरोध किया। चिकित्सक व स्टाफ के लोगों ने युवती को धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। पीड़िता की बहन का कहना है कि कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया।
नहीं मिली कोई तहरीर
इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
भानुप्रताप सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
नहीं मिली कोई तहरीर
इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
भानुप्रताप सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली