{"_id":"6a3cc9a28f6745dfe60879c9","slug":"fir-against-seven-after-dilapidated-balcony-collapse-kills-two-in-agra-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं चेते, छज्जा गिरा और उजड़ गए दो परिवार; दो मौतों के मामले में सात पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं चेते, छज्जा गिरा और उजड़ गए दो परिवार; दो मौतों के मामले में सात पर FIR
Thu, 25 Jun 2026 11:54 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:54 AM IST
सार
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के नई आबादी, पक्की सराय में जर्जर छज्जा गिरने के मामले में सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मासूम का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के पक्की सराय क्षेत्र में जर्जर छज्जा और उस पर बने टॉयलेट-बाथरूम के गिरने से 10 वर्षीय बच्चे और एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। मामले में मृतक बच्चे की मां की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पक्की सराय में 17 जून की शाम मस्जिद के पास अंसार के मकान का छज्जा और उस पर बने टाॅयलेट और बाथरूम भरभराकर गिर गए थे। हादसे में 10 वर्षीय फैसल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 65 वर्षीय रमेश राठौर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। फैसल की मां सीमा बेगम ने थाना ताजगंज में तहरीर दी।
आरोप लगाया है कि मकान का छज्जा लंबे समय से जर्जर था। इसकी शिकायत कई बार अंसार और उसके पुत्रों गुफरान, फुरकान, रजा, रोमान, रेहवर और उसके भाई चांद से की गई थी। स्थानीय लोगों ने भी संभावित हादसे के लिए चेताया था। इसके बाद भी आरोपियों ने छज्जा हटवाने के बजाय शिकायत करने वालों से विवाद किया और धमकी देते रहे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।