फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR against four people including gangster for extortion in name of Bajrang Dal

Agra News: बजरंग दल के नाम पर की ठेकेदार से वसूली, गैंगस्टर समेत चार पर एफआईआर; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 23 May 2026 11:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 23 May 2026 11:45 PM IST
सार

वसूली करने को लेकर ठेकेदार ने पुलिस में शिकायत की। साथ ही रुपये देने के साक्ष्य भी पुलिस को दिए। मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
FIR against four people including gangster for extortion in name of Bajrang Dal
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में मृत पशुओं को उठाने वाले सरकारी ठेकेदार को बजरंग दल के नाम से धमकी देकर वसूली की जा रही थी। पीड़ित की शिकायत पर गैंगस्टर सौरभ शर्मा समेत चार पर थाना न्यू आगरा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कलाल खेरिया,फतेहाबाद रोड निवासी सचिन ने थाना न्यू आगरा में शिकायत की थी। बताया था कि उसके पास जिला पंचायत से मृत पशुओं के शव उठाने का ठेका है। 17 मई को वह मृत पशुओं को लेकर जा रहा था। रास्ते में बालाजीपुरम, शाहगंज निवासी सौरभ शर्मा ने अपने साथी आशू तोमर, सागर चौहान और सिकंदर ने रोक लिया और खुद को बजरंग दल का बताकर रुपये ले गए। 
विज्ञापन


उन्हें पता चला कि यह लोग बजरंग दल के नहीं हैं और अखिल भारत हिंदू महासभा से भी आरोपियों को हटाया जा चुका है। पीड़ित ने आरोपियों को ऑनलाइन रुपये देने के साक्ष्य भी पुलिस को दिए हैं। थानाध्यक्ष न्यू आगरा ने बताया कि साक्ष्य के आधार पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू महासभा ने झाड़ा पल्ला
अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने बताया कि सौरभ शर्मा को गलत गतिविधियों के लिए दो वर्ष पूर्व ही संगठन से हटा दिया गया था। उनका संगठन से किसी तरह कोई संबंध नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed