फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR against four people including BJP leader for land grabbing

Agra News: जमीन पर कब्जे में भाजपा नेता समेत चार पर प्राथमिकी

Thu, 22 Oct 2026 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 22 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
FIR against four people including BJP leader for land grabbing
आगरा। एकता थाने में भाजपा नेता मिश्रीलाल राजपूत, बृजेश कुमार बघेल, छुट्टन सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पर जमीन पर कब्जा कराने का आरोप भी लगाया गया है।
विज्ञापन

रिजटेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि कुलदीप सिंह ने तहरीर दी। उन्होंने बताया है कि चारों ने कंपनी के नाम जमीन पर जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर कब्जे का प्रयास किया। विरोध पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। कंपनी फतेहाबाद रोड पर टीडीआई सिटी के नाम से आवासीय योजना विकसित कर रही है। इसके लिए नगला अरहर की कुल 0.9450 हेक्टेयर जमीन में से 0.2017 हेक्टेयर को खरीदा था।
विज्ञापन

यह भूखंड पहले जय हनुमान सहकारी आवास समिति लिमिटेड के नाम था। समिति ने यह भूखंड मिश्रीलाल राजपूत से खरीदा था। फिर जितेंद्र कुमार सिंह के नाम बैनामा कर दिया। उनसे कंपनी ने खरीद की। कंपनी का कहना है कि बैनामे के आधार पर उनका नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हुआ। जमीन को अकृषक घोषित कराने के बाद आगरा विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराया गया। निर्माण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मिश्रीलाल राजपूत ने बृजेश कुमार बघेल और छुट्टन सिंह के साथ मिलकर कंपनी की जमीन पर कब्जे की कोशिश की। उन्हें जमीन बेचने का अधिकार नहीं था। इसके बावजूद इकरारनामा कराया। 13 सितंबर को मिश्रीलाल राजपूत और अन्य आरोपी जेसीबी व ट्रैक्टर लेकर आए। जमीन खोदने लगे। कर्मचारियों ने विरोध पर धमकी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। कब्जे को रुकवाया।


वर्जन
थाना एकता में शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - यतेंद्र नागर, एसीपी ताज सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed