फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR against against six accused for tarnishing image by uploading video on Twitter in Agra

आगरा: ट्विटर पर वीडियो अपलोड कर छवि धूमिल करने का आरोप, छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

Mon, 28 Mar 2022 10:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Mar 2022 10:41 PM IST
सार

इस मामले में छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी माधवेंद्र सिंह ने एसपी सिटी से शिकायत की थी। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
FIR against against six accused for tarnishing image by uploading video on Twitter in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में ट्विटर पर वीडियो अपलोड कर छावनी परिषद के अधिकारी और कर्मचारियों की छवि धूमिल करने के आरोप में थाना सदर में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


इस मामले में छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी माधवेंद्र सिंह ने एसपी सिटी से शिकायत की थी। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें इंडिया न्यूज वन ट्विटर एकाउंट का स्वामी संचालक, सिरकी मंडी निवासी आकाश, सोरो कटरा निवासी शंकर माटे, लंगड़े की चौकी निवासी करन, बीच का उखर्रा निवासी शिवा, नगला धनी निवासी देव और अज्ञात को नामजद किया है। 

विज्ञापन

दो वीडियो अपलोड किए गए थे 

मुकदमे में कहा गया है कि सोशल मीडिया साइट ट्विटर के इंडिया न्यूज वन नाम के एकाउंट पर दो वीडियो अपलोड किए गए। इनमें रुपये वसूलने और यूपी में स्वच्छ और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाने के दावे की पोल खोलते आगरा छावनी के ठेके पर सफाई के काम पर लगाने की दलाली लेते लोग लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें आरोप लगाया गया कि षड्यंत्र के तहत छावनी परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ निराधार एवं झूठे आरोप लगाया गया। इससे लोगों में छवि धूमिल की गई है। मुकदमे में मानहानि, धोखाधड़ी, षड्यंत्र और आईटी एक्ट की धारा लगी है। 

मामले में सभी वीडियो और पोस्ट भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई हैं। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया का कहना है कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

छवि धूमिल की गई, इसलिए रिपोर्ट की

छावनी के अधिशासी अधिकारी माधवेंद्र सिंह ने कहा कि ट्विटर हैंडल पर कैंट बोर्ड और सीईओ पर भ्रष्टाचार करने की बाबत टिप्पणी की गई थी। वीडियो भी अपलोड किया गया था। जिसमें ठेके के सफाई कर्मियों की बातचीत है, जोकि भर्ती के लिए पैसे के लेनदेन आदि की बातें कर रहे हैं। इससे बोर्ड की छवि धूमिल हुई। इस कारण मुकदमा दर्ज कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed