फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR against a Man for Post Edited photo of CM Yogi Adityanath on social media in Mainpuri

मैनपुरी: सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री का एडिट किया हुआ फोटो किया पोस्ट, युवक के खिलाफ मुकदमा

Tue, 11 Jan 2022 04:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jan 2022 04:53 PM IST
सार

भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री योगी का एडिट किया हुआ फोटो पोस्ट करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
FIR against a Man for Post Edited photo of CM Yogi Adityanath on social media in Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मैनपुरी जिले के किशनी क्षेत्र में मंगलवार को सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। भाजपा मंडल महामंत्री की ओर से थाने में नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन

सोशल साइट फेसबुक पर रवि यादव नाम के युवक ने मुख्यमंत्री का एडिट किया हुआ आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिया। जब इसकी जानकारी भाजपाइयों को हुई तो आक्रोश व्याप्त हो गया। किशनी से भाजपा के मंडल महामंत्री बीनू चौहान की ओर से फोटो वायरल करने वाले युवक रवि यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी। 
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
भाजपा नेता ने फेसबुक पर गई पोस्ट की कॉपी भी पुलिस को उपलब्ध कराई। थानाध्यक्ष से मुकदमा दर्ज कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। मंडल महामंत्री का कहना है कि आरोपी ने हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत किया है। उक्त पोस्ट नौ जनवरी को की गई है। मामला मुख्यमंत्री से जुड़ा होने के चलते पुलिस भी हरकत में आ गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed