फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR 22 farmers who burn stubble in Agra

आगरा: खेतों में पराली जलाने वाले 22 किसानों पर रिपोर्ट, गांवों में हड़कंप का माहौल

Wed, 04 Dec 2019 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Dec 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
FIR 22 farmers who burn stubble in Agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
खेतों में धान की पराली जलाने पर आगरा जिले के किसानों पर भी कार्रवाई की जाने लगी है। इस मामले में गांव कीठम, कासौटी और झारौठी के करीब 22 किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। इससे गांवों में हड़कंप का माहौल बन गया है। गिरफ्तारी के डर से किसान अब घरों पर भी नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि खेतों में पराली जलाने के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर तहसील प्रशासन लेखपालों के माध्यम से खेतों में पराली जलाने वालों को चिह्नित कर रहा है। तहसीलदार राजू कुमार भी क्षेत्र में पराली जलाने वालों की निगरानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


विगत दिनों के दौरान कई गांवों में किसानों को धान की पराली जलाने के आरोप में चिह्नित किया गया है। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने गांव कीठम के दिनेश, छीतरिया, लाखन, महाराज, राजेश और गांव कासौटी के 15 ग्रामीणों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों में भय का माहौल

इधर, लेखपाल मानिकचंद्र ने गांव झारौठी के जीतन सिंह और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है। तहसीलदार ने बताया कि अभी और कार्रवाई अमल में लाई जाएंगी। जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। एसओ संजीव कुमार तोमर ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

जिले में पहली बार किसानों पर इस तरह की कार्रवाई से किसानों में भय का माहौल बन गया है। किसान अब खेतों में खरपतवार जलाने से भी बच रहे हैं। गिरफ्तारी के डर से वह घर पर भी कम ही मिल रहे हैं।

फिरोजाबाद में भी किसान पर कार्रवाई 

फिरोजाबाद जिले में पराली जलाने पर कार्रवाई की गई है। थाना जसराना क्षेत्र के गांव दिनोली गौरवा में नरेश कुमार पुत्र हवलदार सिंह ने धान की पराली जलाई थी। घटना सही पाए जाने पर पुलिस ने किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उससे तीन हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed