{"_id":"60ddfa6c8ebc3ec76f33dfc9","slug":"fine-of-rs-7-59-lakh-recovered-from-1117-ticketless-passengers-kasganj-news-agr498117950","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टिकट यात्रियों ने बढ़ाया रेलवे का राजस्व, वसूले, 7.59 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टिकट यात्रियों ने बढ़ाया रेलवे का राजस्व, वसूले, 7.59 लाख
विज्ञापन
कासगंज। बिना टिकट यात्रियों पर अंकुश के लिए रेलवे ने चैकिंग अभियान चलाया। विशेष टीम ने एक ही दिन में 1117 बेटिकट यात्रियों से 7.59 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। अभियान कासगंज से कानपुर और मथुरा की ओर आने-जाने वाली गाड़ियों में चलाया गया। यात्रियों को राजस्व वसूलने के बाद सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया।
इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू सिंह के निर्देश पर चैकिंग टीम बर्नाइं गईं। टीम में कासगंज जंक्शन के मुख्य टिकट निरीक्षक एमएल शर्मा, मथुरा छावनी के मुख्य टिकट निरीक्षक फखरुद्दीन अली, फतेहगढ़ के मुख्य टिकट निरीक्षक एनपी सिंह को शामिल किया गया। टीम के साथ आरपीएफ को भी लगाया गया। रेलवे ने कासगंज जंक्शन स्टेशन से लेकर मथुरा और कानपुर तक चलने वाली ट्रेनों में विशेष चेकिंग की। अभियान के दौरान कुल 1117 यात्री बिना टिकट मिले, जिनसे 7.59 लाख रुपये का जुर्माना राजस्व के रूप में वसूला गया।
- एक दिवसीय विशेष टिकट चेकिंग अभियान में 7.59 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इससे पहले भी अभियान में लाखों रुपये की वसूली की जा चुकी है। यात्री बिना टिकट यात्रा न करें। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ।