{"_id":"65ddc9ce69c87adb66036280","slug":"fine-of-rs-25-thousand-imposed-on-panchayat-secretary-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-113415-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पंचायत सचिव पर लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पंचायत सचिव पर लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना
Tue, 27 Feb 2024 05:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 27 Feb 2024 05:08 PM IST
विज्ञापन
पंचायत सचिव पर लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना
वेतन से काटी जाएगी जुर्माने की धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। विकासखंड मैनपुरी की ग्राम पंचायत नौनेर में वर्ष 2023 में कराए गए विकास कार्यों के संबंध में मांगी गई वांछित सूचना नहीं देने पर नौनेर के पंचायत सचिव प्रदीप चौहान पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। राज्य सूचना आयोग में पीड़ित की याचिका पर हुई सुनवाई के बाद राज्य सूचना आयुक्त ने यह आदेश दिया है। जुर्माने की धनराशि पंचायत सचिव के वेतन से काटे जाने के आदेश दिए हैं।
नौनेर के रहने वाले गौरव चौहान ने 2023 में ग्रामसभा में कराए गए विकास कार्यों के संबंध में पंचायत सचिव प्रदीप चौहान से जन सूचना अधिकार के तहत सूचनाएं मांगी थीं। पंचायत सचिव ने औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी गौरव चौहान को वांछित सूचनाएं नहीं दीं। उसने राज्य सूचना आयोग में पंचायत सचिव प्रदीप चौहान से मांगी गई सूचनाएं दिलाकर उनके खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए याचिका दायर की।
राज्य सूचना आयोग में याचिका की सुनवाई की गई। पीड़ित द्वारा जमा किए गए साक्ष्यों के आधार पर पंचायत सचिव प्रदीप चौहान को सूचनाएं नहीं देने का दोषी पाया गया। राज्य सूचना आयुक्त अजय कुमार उप्रैती ने पंचायत सचिव पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। पंचायत सचिव के वेतन से तीन महीने में जुर्माने की धनराशि वसूल करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
घोटाले छुपाने को नहीं देते हैं सूचनाएं
सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य का कहना है कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। पंचायतों में आने वाली धनराशि का बंदरबांट हो रहा है जब कोई सूचना मांगता है तो उसे धमका दिया जाता है। पंचायत विभाग के अधिकारी भी इसमें मिले हुए हुए। घोटाले छुपाने के लिए समय से सूचना नहीं देते हैं।