फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fine of Rs 1.50 lakh recovered from textile businessman

Agra News: कपड़ा कारोबारी से 1.50 लाख रुपये जुर्माना वसूला

Thu, 22 Feb 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 22 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 1.50 lakh recovered from textile businessman
मैनपुरी। कचेहरी रोड स्थित एक कपड़ा कारोबारी के प्रतिष्ठान पर देर रात तक चले सर्वे के बाद जीएसटी टीम ने 1.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है। कपड़ा कारोबारी को एक सप्ताह में क्रय विक्रय के संबंध में अभिलेख दिखाने को कहा है।
विज्ञापन



जीएसटी केे डिप्टी कमिश्रर उमाशंकर विश्वकर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने बुधवार की देर रात तक क्रिश्चियन तिराहा स्थित सिंह कलेक्शन पर सर्वे किया था। अभिलेखों के आधार पर सर्वे पूरा होने के बाद कपड़ा कारोबारी द्वारा प्रथम दृष्टया 1.50 लाख रुपये की कर चोरी पाई गई। कपड़ा कारोबारी से 1.50 लाख रुपया जुर्माना जमा कराया गया। टीम प्रभारी द्वारा कपड़ा कारोबारी को हिदायत दी गई कि एक सप्ताह में क्रय विक्रय संबंधी अभिलेख कार्यालय में जमा करा दें। असिस्टेंट कमिश्नर एसआईबी आशीष मिश्रा, सचल दल विजय बहादुर, वाणिज्य कर अधिकारी आशीष चक, नंद किशोर वर्मा, सर्वेश कुमार सर्वे में देर रात तक प्रतिष्ठान में मिले अभिलेखों से स्टॉक का मिलान करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed