फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fine of Rs 1.5 lakh was recovered from Hajmola and Iodex company in etah

घटतौली : हाजमोला और आयोडेक्स कंपनी से डेढ़ लाख रुपये का वसूला गया जुर्माना, जानें पूरा मामला

Wed, 07 Dec 2022 12:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 Dec 2022 12:09 AM IST
सार

आयोडेक्स व डाबर हाजमोला का उत्पादन करने वाली कंपनियों पर घटतौली और पीसीआर के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों कंपनी पर एक लाख जुर्माना लगाया था।
 

विज्ञापन
fine of Rs 1.5 lakh was recovered from Hajmola and Iodex company in etah
जुर्माना

विस्तार

एटा में घटतौली के परीक्षण में मानकों पर फेल रही हाजमोला और आयोडेक्स बाम कंपनी पर डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। दोनों ही कंपनियों की पड़ताल की गई थी, इसमें मानकों को पूरा नहीं किया। इसके चलते विधिक माप विभाग द्वारा जुर्माना लगाकर वसूला गया है।

विज्ञापन

 विधिक माप विभाग ने की कार्रवाई 

विधिक माप विभाग के अधिकारियों ने नवंबर माह के पहले सप्ताह में आयोडेक्स बाम की पड़ताल की। इसकी एक डिब्बी में बाम नहीं पाई गई। इसके बाद कंपनी को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया गया। मानक और नियमों की अनदेखी करने पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। कंपनी की ओर से कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जुर्माना राशि विभाग के खाते में भेजने के लिए एक अन्य नोटिस दिया, जिस पर कंपनी ने जुर्माना भर दिया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Car Racing: आगरा के शाहान अली ने बढ़ाई दिल्ली की शान, इंडियन रेसिंग लीग में इंग्लैंड के कार रेसर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

पैकिंग में पाई गई गड़बड़ी

वहीं डाबर हाजमोला का उत्पादन करने वाली कंपनी एसएसजी फार्मा की पैकिंग में गड़बड़ी पाई गई। जांच में मानक पूरे नहीं हुए और घटतौली होने पर पैकेजिंग कमोडिटी रूल्स (पीसीआर) के तहत कार्रवाई की गई। कंपनी पर विभाग की ओर से 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके बाद कंपनी ने जुर्माने को जमा कर दिया है। प्रभारी जिला विधिक माप अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि आयोडेक्स व डाबर हाजमोला का उत्पादन करने वाली कंपनियों पर घटतौली और पीसीआर के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों कंपनी से जुर्माने की धनराशि प्राप्त हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed