फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fine of 75 thousand was imposed on three Panchayat Secretaries for not giving information under RTI In Agra

Agra: आरटीआई के तहत नहीं दी जानकारी, तीन ग्राम पंचायत के सचिवों पर ठोंका गया 75 हजार का जुर्माना

Sun, 21 Jan 2024 03:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 03:56 PM IST
सार

आगरा में आरटीआई के तहत जानकारी नहीं देने पर राज्य आयोग ने तीन ग्राम पंचायतों के सचिवों पर 75 हजार का जुर्माना ठोंका। 

विज्ञापन
fine of 75 thousand was imposed on three Panchayat Secretaries for not giving information under RTI In Agra
तीन ग्राम पंचायत के सचिवों पर ठोंका गया जुर्माना - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जनसूचना अधिकार (आरटीआई) के तहत बार-बार मांगने पर भी सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराने पर राज्य आयोग ने फतेहपुर सीकरी ब्लॉक में तीन ग्राम पंचायत सचिवों पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। ग्राम पंचायत महदऊ, पतसाल और नगला सराय के सचिवों के वेतन से 25-25 हजार रुपये की कटौती के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


संजय प्लेस निवासी कोक सिंह सिसोदिया ने फतेहपुर सीकरी ब्लॉक में पंचायत कार्यालयों से विकास कार्य व अन्य योजनाओं की जानकारी व प्रपत्र मांगे थे। जिन्हें पंचायतों के सचिवों ने उपलब्ध नहीं कराया। आवेदक ने राज्य सूचना आयोग में अपील दायर की। 
विज्ञापन


अपील पर सुनवाई के बाद राज्य सूचना आयुक्त अजय कुमार उप्रेती ने महदऊ, पतसाल और नगला सराय पंचायत के सचिवों पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया है। जुर्माना की वसूली जिलाधिकारी को सचिवों के वेतन से करने के आदेश आयोग ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग में जिले के 250 से अधिक अपील के मामले लंबित हैं। पूर्व में जिले में 21 विभागों के 80 से अधिक जनसूचना अधिकारियों पर सूचनाएं नहीं देने के कारण 20 लाख रुपये से अधिक राशि का जुर्माना लग चुका है। जिसकी वसूली नहीं होने से राजस्व को क्षति पहुंच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed