फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Finance Employee Who Shot Himself Dies After Four Days Family Alleged Harassment by Moneylenders

UP: 'आत्महत्या कर रहा हूं…' व्हाट्सएप पर टाइप किया मैसेज और फिर खुद को मारी गोली, चार दिन बाद मौत

Mon, 08 Dec 2025 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Dec 2025 09:46 AM IST
सार

आगरा में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने खुद को गोली मार ली थी। उपचार के दौरान चार दिन बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सूदखोर पर प्रताड़ित करने का आऱोप लगाया है। 

विज्ञापन
Finance Employee Who Shot Himself Dies After Four Days Family Alleged Harassment by Moneylenders
युवक सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना के शाहदरा में खुद को गोली मारने वाले बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी राहुल (25) की चार दिन इलाज के बाद रविवार को माैत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद परिजन ने आरोप लगाया था कि बेटा सूदखोरों से परेशान था। हालांकि उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं की। इस कारण पुलिस ने भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय का कहना है कि मृतक का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। अगर परिजन लिखित शिकायत करेंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घटना बुधवार शाम तकरीबन 7 बजे की है। यमुना ब्रिज घाट, स्टेशन रोड निवासी कुंवर पाल सिंह राठाैर की रामबाग चाैराहे पर पेटीज की दुकान है। बेटा राहुल संजय प्लेस स्थित फाइनेंस कंपनी की शाखा में कार्यरत था। वह शाम करीबन पांच बजे घर से निकाला था। भाई के नंबर पर व्हाटसएप मैसेज किया। लिखा कि आत्महत्या कर रहा हूं। अपनी लोकेशन भी भेजी। भाई विवेक जब तक पहुंचा, तब तक उसने सिर में गोली मार ली थी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। तीन दिन से उसका इलाज चल रहा था। सिर में गोली फंस गई थी। रविवार सुबह राहुल की माैत हो गई। घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। थाना ट्रांस यमुना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि युवक ने खुद ही गोली मारी थी। उसका कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन से बात की गई। उन्होंने लिखित में किसी तरह की शिकायत नहीं की। आत्महत्या का कारण भी नहीं बताया। मामले में जांच कराई जा रही है। अगर परिजन शिकायत देंगे तो कार्रवाई होगी। अगर किसी सूदखोर के उत्पीड़न की बात सामने आएगी तो जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed