फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   finance company fraud. one arrested

फाइनेंस कंपनी संचालकों ने ऋण देने के नाम पर लोगों से की दस लाख की ठगी

Sat, 19 Nov 2022 04:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
finance company fraud. one arrested
कासगंज/सोरोंजी। तीर्थनगरी में एक फाइनेंस कंपनी चलाने वाले संचालकों ने ऋण देने के नाम पर तमाम लोगों से दस लाख रुपये की ठगी कर ली। ऋण न मिलने पर लोगों को फर्जीवाड़े का संदेह हुआ तो उन्होंने फाइनेंस कंपनी के कार्यालय जाकर आक्रोश जताया। लोगों की भीड़ देख कंपनी के संचालक भाग गए, लेकिन एक संचालक लोगों की पकड़ में आ गया। लोगों ने उसको पुलिस को सौंप दिया और पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सहावर के मोहल्ला कुरैशी के रहने वाले नूर आलम ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि एक दिन पूर्व उन्हें 12 अन्य लोगों को समूह बनाकर ऋण देने के लिए बुलाया। सभी लोग फाइनेंस कंपनी नेनी फाइन केप लिमिटेड के टीवीएस एजेंसी के समीप कार्यालय में पहुंचे। सभी की 40-40 हजार रुपये का ऋण देने की फाइल बना ली और प्रत्येक व्यक्ति से दो हजार रुपये फाइल बनाने के वसूल किए। उन्होंने कहा कि अब फाइल तैयार होने के बाद सभी को ऋण मिलेगा, लेकिन किसी को ऋण नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि इसी बीच अन्य लोग जिनकी फाइलें बन चुकी थीं वह भी ऋण लेने के लिए पहुंचे, लेकिन लोगों के पहुंचने पर फाइनेंस कंपनी के संचालक कर्मी भाग गए, लेकिन एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। तहरीर में आरोप है कि करीब 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी संचालकों ने की है। मौके पर पहुंचे लोगों में सोना, अफरोज, इमरान, राशिद, गुड्डो, नीलू, जमील अहमद, आरिफ, बन्ने सहित अन्य तमाम लोग पहुंचे। बताया गया कि संचालक काफी समय से लगातार लोगों को ऋण देने के नाम पर ठगी का शिकार बना रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सोरों के आस पास के गांव प्रह्लादपुर, बहेडिय़ा, खंजी नगला, लुहर्रा सहित अन्य गांव के लोग संचालकों की धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। कई गांव में संचालकों ने अपना नेटवर्क बना लिया था। हांलाकि धोखाधड़ी के कुल कितने लोग शिकार हुए हैं यह आंकड़ा स्पष्ट नहीं है, लेकिन 200-250 लोगों के धोखाधड़ी का शिकार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में ताला लगा दिया है।
विज्ञापन

वर्जन-
- धोखाधड़ी का एक आरोपी पुलिस की हिरासत में है। दो आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपों की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी- गोविंद बल्लभ शर्मा, सोरोंजी, इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed