{"_id":"69ffa0439dc6ebefa9038204","slug":"finance-company-employees-defrauded-it-of-lakhs-of-rupees-agra-news-c-364-1-ag11019-128718-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फाइनेंस कंपनी से कर्मचारियों ने की लाखों की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फाइनेंस कंपनी से कर्मचारियों ने की लाखों की धोखाधड़ी
विज्ञापन
आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र स्थित फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ग्राहकों से लोन की किस्त लेकर जमा नहीं कर रहे थे। ऑडिट में गड़बड़ी पकड़ी गई। कंपनी के प्रतिनिधि ने कंपनी के चार कर्मचारियों पर 52.63 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पैसालो डिजिटल लिमिटेड कंपनी का मुख्य कार्यालय गांधीनगर क्षेत्र में है। कंपनी के प्रतिनिधि सतेंद्र श्रीवास्तव ने डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास को शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि कंपनी ने मैनपुरी की बरनाहल शाखा में फिरोजाबाद के अशोक कुमार को प्रबंधक और मैनपुरी निवासी दीपक कुमार, मोनेंद्र कुमार व ओम हरी को सीएसओ के पद पर रखा था। इन लोगों ने लोन लेने वाले लोगों से वसूली रकम कंपनी खाते में जमा नहीं की। धोखाधड़ी का फील्ड वेरिफिकेशन और ऑडिट में खुलासा हुआ। दीपक कुमार ने 11.49 लाख, अशोक कुमार ने 2.67 लाख, मोनेंद्र कुमार ने 20.23 लाख और ओम हरी ने 18.23 लाख रुपये की धोखाधड़ी की । थाना प्रभारी हरीपर्वत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।