फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fighting, firing, stone pelting on both sides over the teenage kidnapping dispute

किशोरी अपहरण विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट, फायरिंग, पथराव

Thu, 04 Aug 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Fighting, firing, stone pelting on both sides over the teenage kidnapping dispute
कासगंज में ढोलना के गांव वाहिदपुर गांव में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग की घटना के बाद मौके पर प? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। ढोलना के नगला बंजारा में बृहस्पतिवार को किशोरी के अपहरण (बहला फुसलाकर भगाने) के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग और पथराव हुआ। छह से अधिक लोगों को चोटें आई है। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों पक्षों के नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा गांव में पुलिस छावनी के रूप में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि किशोरी के अपहरण के मामले को लेकर अजब सिंह और केहरी के बीच विवाद पैदा हो गया था। आरोप है कि इसमें एक पक्ष का रिश्तेदार ही एक मार्च को बहला - फुसलाकर किशोरी का अपहरण (भगाने ) कर लिया था। पुलिस ने 21 मार्च को बालिका को बरामद कर कोर्ट में पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने बालिका को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। तभी से दोनों पक्षों के मध्य रंजिश चली आ रही थी। बुधवार रात्रि को दोनों पक्ष आमने - सामने आ गए। मारपीट, पथराव, फायरिंग हुई, जिसमें छह लोग घायल हो गये।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम दरोगा अतुल कुमार और अशोक कुमार के नेतृत्व में गांव में पहुंची तो आरोप है कि रहीश पाल नामक एक शख्स ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की कर फायरिंग किया। संयोग से पुलिसकर्मी बाल - बाल बच गये। पूरे मामले में एसएसआई अतुल कुमार ने अजब सिंह , गजेंद्र सिंह, रहीश पाल, कौशल, कावेद्र, जितेंद्र, गौरव, लालू, रोहन सिंह, निखिल सहित दस नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर अजब सिंह, कौशल, निखिल को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे पक्ष के केहरी, ऋषि, देवेंद्र, लोकेश, नीरज, महेंद्र, मनोज, अजय, राहुल, विनोद, वकील, अजीत, भुवनेश सहित 13 नामजद एवं दस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराकर केहरी, ऋषि, देवेंद्र, लोकेश, नीरज, भुवनेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी को पुलिस ने गंभीरता से लिया होता तो नहीं होता बवाल
नगला बंजारा में बालिका की बरामदगी के बाद दूसरे पक्ष की धमकी के बाद अजब सिंह के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई। लेकिन अचानक 28 जुलाई को पुलिस हटा लिया गया। पुलिस फोर्स हटाये जाने के बाद से ही दूसरा पक्ष मारपीट के ताक में था, मौका मिलते ही हमलावर हो गया। जिसमें छह से अधिक लोगों को मारपीट और पथराव में चोटें आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed