{"_id":"5ff4a4648ebc3e32904d6713","slug":"fight-mainpuri-news-agr4751045186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमला के आरोपी पूर्व प्रधान सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमला के आरोपी पूर्व प्रधान सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। गांव धर्मनेर में तीन जनवरी को दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पूर्व प्रधान व उसके साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में मंगलवार को पुलिस ने आरोपी प्रधान व दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। थाना क्षेत्र के गांव धर्मनेर निवासी मुकेश कुमार व पूर्व प्रधान अखिलेश के बीच तीन जनवरी को प्रधानी चुनाव को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद मुकेश की ओर से जानलेवा हमला किए जाने का मामला दर्ज कराया गया था।
आरोप था कि वह घर के बाहर बैठे थे। तभी पूर्व प्रधान अखिलेश यादव अपने साथी मुकेश निवासी पचपुखरा बेवर, मुकेश उर्फ पप्पू, कुलुफ सिंह निवासी धर्मनेर आकर गाली गलौज करने लगे। जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। मंगलवार की सुबह पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया।
वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि शांतिभंग करने वालों के साथ पुलिस किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरतेगी। सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। संवाद