फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIGHT

पैमाइश को पहुंची राजस्व और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने बोला हमला, छप्पर में लगाई आग

Sat, 05 Sep 2020 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
FIGHT
सिढ़पुरा(कासगंज)। जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर के पास एटा रोड पर भूखंड की पैमाइश करने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान पथराव के साथ ही एक छप्पर में आग भी लगा दी गई। इससे अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में अन्य थानों का पुलिस और पीएसी बल मौके पर बुलाया गया। पटियाली के एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

नगला में एटा रोड पर अमांपुर क्षेत्र के गांव नगला हाजीपुर निवासी अमंापुर विधायक देवेंद्र प्रताप के भाई सत्येंद्र प्रताप एवं चांदपुर निवासी हरेंद्र शास्त्री की कृषि भूमि है। यहां हरेंद्र के पक्ष की 6 बीघा और सत्येंद्र के पक्ष की 2.5 बिसवा जमीन है। यहां दोनों पक्ष एक दूसरे पर अपनी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा रहे हैं। सत्येंद्र के पक्ष की ओर से जमीन की पैमाइश का प्रार्थना पत्र दिया गया।
विज्ञापन

इस पर शनिवार दोपहर को पटियाली तहसीलदार तिमराज सिंह के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम पैमाइश करने पहुंची। टीम जब पैमाइश कर रही थी तभी दोनों पक्षों में विवाद हो गई। हरेंद्र पक्ष की ओर से ग्रामीण एकत्रित हो गए और राजस्व एवं पुलिस टीम पर पथराव करते हुए हमला कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों पर बल प्रयोग करते हुए खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पुलिस ने ग्रामीणों को गांव चांदपुर की ओर खदेड़ा तभी किसी ने छप्पर में आग लगा दी। इससे अफरा तफरी मच गई। पटियाली, सिकंदरपुर वैश्य थाने की पुलिस और पीएसी बल मौके पर बुला लिया गया। एसडीएम पटियाली शिव कुमार, सीओ गवेंद्र गौतम भी मौके पर पहुंच गए। गांव और विवादित स्थल पर पुलिस और पीएसी बल तैनात है।
यह था विवाद
जमीन मुख्य सड़क पर है। यहां सड़क की ओर मुख्य भाग लगभग 40 मीटर है जिसमें हरेंद्र पक्ष पर आरोप है कि दस्तावेजों में उनकी 20 मीटर जमीन फ्रंट पर है, जबकि पूरे फ्रंट पर हरेंद्र पक्ष का अवैध कब्जा है। इसी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है
- भू-खंड की पैमाइश करने राजस्व टीम गई थी, लेकिन वहां एक पक्ष की ओर से गांव के कुछ लोग इकट्ठे हो गए और फिर विवाद कर दिया। विवाद और हमले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- शिवकुमार, एसडीएम, पटियाली।

- पैमाइश का काम भी अधिकतम निपट चुका था, लेकिन वहां हरेंद्र पक्ष की ओर से कुछ ग्रामीण हमलावर हो गए। शांति व्यवस्था के उद्देश्य से गांव और विवादित स्थल पर पुलिस और पीएसी बल तैनात है।- गवेंद्र गौतम, सीओ, पटियाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed