{"_id":"5f4b8c588ebc3e4ad50e51e9","slug":"fight-kasganj-news-agr4569859193","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने भाई को चाकू प्रहार कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई ने भाई को चाकू प्रहार कर किया घायल
विज्ञापन
कासगंज। सुन्नगढ़ी क्षेत्र के ग्राम चिरौली आती में भाई-भाई में मारपीट हो गई। इस दौरान एक भाई ने दूसके को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर चार आरोपियों पर मामला दर्ज करवाया है।
सुशील पुत्र वेदराम अपने पिता से रहने के लिए घर में अलग से कमरे की मांग कर रहा था। पिता के इनकार करने पर वह उनसे विवाद करने लगा। तभी उसका भाई लेखराज पिता के समर्थन में आ गया। इससे लेखराज व सुशील में विवाद होने लगा। सशील ने एक अन्य भाई सुखवीर व गांव के ही सोनू, प्रेमसिंह की मदद से लेखराज से मारपीट कर दी।
साथ ही चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। तभी ग्रामीणों के आ जाने पर आरोपी मौके से भाग गए। पिता घायल बेटे को लेकर कोतवाली पहुंचा। पुलिस को चारों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि वेदराम के 5 बेटे हैं। सुशील अपने रहने के लिए अलग कमरे की मांग कर रहा था। इसके बाद हुए विवाद में उसने अपने भाई को चाकू मार दिया, जिससे वह घायल हो गया।