{"_id":"5cf3f9a0bdec2207315b742b","slug":"fight-between-police-man-in-kishani-police-station-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः थाने में भिड़े सिपाही, जमकर हाथापाई, शांतिभंग की धाराओं में हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः थाने में भिड़े सिपाही, जमकर हाथापाई, शांतिभंग की धाराओं में हुई कार्रवाई
Sun, 02 Jun 2019 10:00 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी थाने में तैनात मुंशी के साथ गैर जनपद में तैनात एक सिपाही ने अभद्रता कर दी। यह देख साथी पुलिसकर्मी भड़क गए। उन्होंने सिपाही के साथ हाथापाई कर दी। इसके बाद शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया।
बताया गया है कि रविवार को मुंशी पिंटू सिंह कार्यालय में काम कर रहे थे। तभी कासगंज जिले में तैनात सिपाही प्रवीन कुमार निवासी गांव पृथ्वीपुर थाना कुर्रा वहां दहेज हत्या के एक मामले में कुछ जानकारी करने पहुंचे।
यहां किसी बात को लेकर मुंशी और सिपाही के बीच गहमागहमी हो गई। आरोप है कि इस पर सिपाही अभद्रता पर उतारू हो गया। यह देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी सिपाही के साथ हाथापाई कर दी। बाद में थाना पुलिस ने सिपाही के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई। चालान कर एसडीएम न्यायालय भेजा गया, जहां से जमानत मिल गई।

मामला विभागीय होने के कारण दिनभर समझौते के प्रयास होते रहे। जब दोनों पक्षों में समझौता नहीं हुआ तो थाना पुलिस ने आला अफसरों को जानकारी देकर शांतिभंग की धाराओं में आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की। इस बीच पूरे मामले को मीडिया से भी छिपाने की कोशिश की गई।
क्षेत्राधिकारी भोगांव प्रयांक जैन ने बताया कि सिपाही के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है। थाने में मुंशी और सिपाही के बीच में कुछ कहासुनी हुई थी।
क्षेत्राधिकारी भोगांव प्रयांक जैन ने बताया कि सिपाही के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है। थाने में मुंशी और सिपाही के बीच में कुछ कहासुनी हुई थी।